3 players debut in IRE vs IND T20 series

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज का समापन अब हो चुका है और इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय टीम को आयरलैंड (IRE vs IND T20) के दौरे पर जाना है। इसके लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए कई नए चेहरों को स्क्वाड में जगह मिली है।

टीम इंडिया को आयरलैंड (IRE vs IND T20) के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरे पर कुछ नए चेहरों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आज हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

उमरान मलिक

IRE vs IND T20 Umran Malik

इस लिस्ट में पहला नाम उमरान मलिक (Umran Malik) का है जिन्हें आयरलैंड (IRE vs IND T20) के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। मलिक आईपीएल 2022 की देन रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने बेहद ही दमदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया था लेकिन वहां रिषभ पंत की कप्तानी वाली टीम में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

हालांकि, इस बात की पूरी उम्मीद है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक ने कुल 21 विकेट चटकाए थे।

अर्शदीप सिंह

IRE vs IND T20 Arshdeep Singh

Advertisment
Advertisment

इस लिस्ट में दूसरा नाम अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का है जिन्हें आयरलैंड (IRE vs IND T20) के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अर्शदीप को भी टीम इंडिया में अपने डेब्यू का इंतजार है। उन्हें भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्क्वाड में शामिल किया गया था लेकिन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज में वो सिर्फ बेंच पर बैठे नजर आए। अब इस बात की उम्मीद है कि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बता दें कि आईपीएल 2022 के 14 मैचों में उन्होंने 7.70 की औसत से कुल 10 विकेट हासिल किये थे।

राहुल त्रिपाठी

IRE vs IND T20 Rahul Tripathi

इस लिस्ट में तीसरा नाम राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) का है जिन्हें आयरलैंड (IRE vs IND T20) के खिलाफ टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी राहुल को दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया था। राहुल त्रिपाठी स्पिन और पेस दोनों को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं।

आईपीएल 2022 के 14 मैचों में उन्होंने 158 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से कुल 413 रन बनाए थे। त्रिपाठी मिडिल ऑर्डर में तो बल्लेबाजी कर ही सकते हैं, साथ ही साथ वो ओपनिंग का भी विकल्प देते हैं। जरूरत पड़ने पर त्रिपाठी फिनिशर की भी भूमिका निभा सकते हैं। अफ्रीका सीरीज़ में भले ही उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया गया था लेकिन इस बात की अब पूरी उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ वो डेब्यू कर सकते हैं।