ये 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2023 की नीलामी में हुए मालामाल

IPL 2023 : अगले सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कोच्चि में हुए मिनी ऑक्शन में टीमों ने जो रही बची कसर थी वो भी पूरी कर ली। कई बड़े नाम नीलामी से मायूस होकर लौटे तो, तो कई बड़े नामों ने बड़े रिकॉर्ड बनाए। 2022 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन। वहीं कई बड़े नामों को कोई खरीददार तक नहीं मिला।

आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में कई अनजान खिलाड़ियों की भी लॉटरी लगी है। पहली बार ऑक्शन  में आए जम्मू कश्मीर के इस खिलाड़ी को SRH ने मालामाल कर दिया। वहीं दो और खिलाड़ियों ने अपनी कीमत से सबको चौंका दिया। आइए जानते हैं कौन है वो तीन खिलाड़ी जिनको पैसों से लाद दिया गया है।

Advertisment
Advertisment

ये 3 भारतीय खिलाड़ी IPL 2023 की नीलामी में हुए मालामाल

शिवम मावी (Shivam Mavi)

टीम इंडिया में अपने बुलावे का इंतजार कर रहे थे ये 3 युवा खिलाड़ी, अब IPL 2023 की नीलामी में खरीदकर फ्रेंचाइजी ने किया मालामाल 1

IPL 2023 मिनी ऑक्शन में भले ही विदेशी खिलाड़ियों पर टीमों ने जमकर पैसे लुटाए हों, लेकिन कुछ ऐसे भारतीय नाम भी थे जिन्होंने सबको हैरान कर दिया। अंडर-19 क्रिकेट से अपना जलवा दिखाने वाले युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) भी उन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिनकी इस साल लॉटरी लगी। मवी को अपमनी टीम में रखने के लिए बाकी टीमों में होड मची थी। लेकिन अंत में हार्दिक पंड्या की  गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) 6 करोड़ की बोली लगाकर मवी को अपनी टीम में शंमिल कर लिया।

आपको बता दें की मवी पिछले कुछ सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेल रहे थे। जहां अपनी तेज गेंदबाजी से उन्होंने सबको प्रभावित किया था और सबसे ज्यादा प्रभावित हुए गुजरात टायटंस के हेड कोच आशीष नेहरा। ऑक्शन के बीच में जब आशीष से पूछा गया कि मवी में आपकी इतनी दिलचस्पी क्यों रही। तो नेहरा ने बताया वो युवा है शानदार तेज गेंदबाजी करता है और हमें ऐसे टैलेंट की जरूरत थी। शिवम इस सीजन के सबसे महंगे अन्कैप्ड प्लेयर भी बने।

Advertisment
Advertisment

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

टीम इंडिया में अपने बुलावे का इंतजार कर रहे थे ये 3 युवा खिलाड़ी, अब IPL 2023 की नीलामी में खरीदकर फ्रेंचाइजी ने किया मालामाल 2

बिहार के लाल मुकेश कुमार पर इसबर खूब धनवर्षा हुई है। IPL 2023 के लिए रिषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने इस अनकैप्ड खिलाड़ी पर करोड़ों लुटाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपए की भारी भरकम रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया.  इस सीजन से पहले मुकेश दिल्ली कैपिटल्स के साथ नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे।

बिहार से ताल्लुक रखने वाले मुकेश कुमार बंगाल की  टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। मुकेश को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी जगह दी गई थी। हालांकि वो इस सीरीज में डेब्यू नहीं कर सके थे।

विवरांत शर्मा (Vivrant Sharma)

जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट के लिए ये सुनहरा दौर चल रहा है। पहले तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारत की ओर से टी 20 अंतर्राष्ट्रीय और ODI में डेब्यू करने का मौका मिला। वही अब आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन में अविनाश सिंह और विवरांत शर्मा पर पैसों की बारिश हुई है।

विवरांत शर्मा को 2.6 करोड़ की तगड़ी रकम देकर सनराइजर्स हैदराबाद ने विवरांत शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया है। विवरांत बाएं हाथ के बल्लेबाज है और उनके आइडल युवराज सिंह है। पिछले सीजन में वे हैदराबाद के साथ नेटी बोलर के तौर पर जुड़े थे लेकिन इस सीजन वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी हो सकते हैं।

आपको बात दें कि सनराइजर्स हैदराबाद में अब जम्मू-कश्मीर के तीन खिलाड़ी हो गए हैं। तेज गेंदबाज उमरान मलिक और ताबड़तोड़ बल्लेबाज अब्दुल समद पहले से ही सनराइजर्स हैदराबाद की स्क्वाड का हिस्सा हैं।

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.