दिल्ली कैपिटल्स

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 2018 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उस सीरीज में उन्होंने दो मैच खेला था और मैन ऑफ द सीरीज भी बने थे लेकिन उसके बाद से भारत के लिए नहीं खेल पाए हैं। रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ मैच में उनका कंधा चोटिल हो गया है। इसी वजह से उनके खेलने पर सवाल उठ रहे हैं। वह आईपीएल से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसा होता है तो दिल्ली कैपिटल्स किसी अन्य खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ सकती है। आईये आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों को बारे में बताने जा रहे हैं।

3. मनोज तिवारी

आईपीएल 2020: 3 खिलाड़ी जिन्हें पृथ्वी शॉ के बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपने साथ जोड़ सकती है 1

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के लिए खेल चुके अनुभवी खिलाड़ी मनोज तिवारी को नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला था। आईपीएल 2019 की नीलामी में भा वह नहीं बिके थे। दिल्ली के पास कई सलामी बल्लेबाज हैं और ऐसे में पृथ्वी शॉ बाहर होते हैं तो टीम मध्यक्रम के बल्लेबाज को भी टीम में शामिल कर सकती है।

मनोज तिवारी ने आईपीएल करियर में 98 मैच खेले हैं और उनके नाम 28.73 की औसत से 1695 रन दर्ज है। इसमें 7 अर्धशतक भी शामिल है। वह बीच के ओवरों में पारी संभालने के साथ ही अंत के ओवर में तेजी रन भी बना सकते हैं। इसी वजह से टीम उनकी तरफ देख सकती है।