4 भारतीय खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की वजह से बने सुपरस्टार 1

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती क्रिकेट के सबसे कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में टीम आईसीसी विश्व कप, वर्ल्ड टी-20 और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। उनकी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ी ने बेहतरीन क्रिकेटर बनने का सफर तय किया है। धोनी ने 2007 से 2016 तक वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की थी। आज हम आपको 4 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो धोनी की कप्तानी की जगह से सुपरस्टार बने।

4. सुरेश रैना

4 भारतीय खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की वजह से बने सुपरस्टार 2

Advertisment
Advertisment

सुरेश रैना ने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंटरनेशनल डेब्यू किया था लेकिन निरंतरता की कमी की वजह से जल्द ही टीम से बाहर भी हो गये। उन्हें विश्व कप 2007 के साथ ही 2007 वर्ल्ड टी-20 में भू मौका नहीं मिला।

आईपीएल के पहले सीजन में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में दोबारा खेलने का मौका मिला और उस समय धोनी टीम के कप्तान थे। उनके बाद रैना को टेस्ट डेब्यू करने का मौका भी मिला। वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।

3. रविन्द्र जडेजा

4 भारतीय खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की वजह से बने सुपरस्टार 3

रविन्द्र जडेजा ने धोनी की कप्तानी में ही श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उनके बाद खराब फॉर्म की वजह से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया लेकिन विश्व कप 2011 के बाद से लगातार टीम का हिस्सा हैं।

Advertisment
Advertisment

चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में टीम की जीत में जडेजा की अहम भूमिका निभाई थी। विश्व कप 2015 में भी उन्हें सारे मैच खेलने को मिले। टेस्ट मैचों दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर भी रह चुके हैं।

2. रोहित शर्मा

4 भारतीय खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की वजह से बने सुपरस्टार 4

रोहित शर्मा ने 2007 में भारत के लिए डेब्यू किया था और 2012 तक उनके नाम 30 से भी कम की औसत से करीब 2000 रन थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी दी थी।

उनके बाद रोहित ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक हैं। विश्व कप में उन्होंने सिर्फ 16 पारियों में 6 शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

1. विराट कोहली

4 भारतीय खिलाड़ी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की वजह से बने सुपरस्टार 5

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में हमेशा अच्छा खेल दिखाया था लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह ऐसे नहीं थे। 2011-12 की ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला नहीं चल रहे था और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग हो रही थी।

इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें तीसरे मैच में मौका दिया। इस मैच में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला। एडिलेड में हुए सीरीज के अंतिम मैच में उन्होंने शतक भी बनाया। आज विराट भारतीय टीम के कप्तान हैं और क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।