भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग ने अभी हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है| सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में बहुत से रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं| चाहें वनडे मैच हो या टेस्ट मैच, हर क्षेत्र में उनका विशेष योगदान रहा है|

1. भारत के तरफ से टेस्ट मैच में सबसे अधिक दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

Advertisment
Advertisment

वीरेंद्र सहवाग भारत के मात्र एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में 6 बार दोहरा शतक लगाया है| इसके अलावा सहवाग एक मात्र ऐसे इंडियन हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2 तीहरा शतक भी लगाया है| सहवाग ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में एक दिन में 284 रन की पारी खेली है| इसके अलावा सहवाग के नाम टेस्ट मैच में सबसे तेज 250 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है|

2. दो बार तीहरा शतक और 5 विकेट:

टेस्ट क्रिकेट में सहवाग द्वारा बनाये गए तीहरा शतक कौन भूल सकता है| वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए हैं| टेस्ट मैच के इतिहास में सहवाग एक मात्र ऐसे बल्लेबाज हैं टेस्ट मैच में दो बार तीहरा शतक लगाया है और एक पारी में 5 विकेट भी लिए हैं|

  

Advertisment
Advertisment

3. टेस्ट मैच में एक दिन में सबसे ज्यादा रन:

सहवाग एक मात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच के एक दिन के खेल में सबसे ज्यादा 284 रन बनाये हैं| सहवाग ने यह रिकॉर्ड 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में बनाया था|

4. टेस्ट मैच में सबसे तेज तीहरा शतक:

वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट मैच में सबसे तेज तीहरा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड शामिल है| सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एमए चिदंबरम् स्टेडियम में 278 गेंद में सबसे तेज तीहरा शतक लगाया था|  

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...