5 विदेशी खिलाड़ी, जिन्होंने मुंबई इंडियंस से खेला, फिर भी नहीं जानते होंगे आप 1

इंडियन प्रीमियर लीग विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग है। इस टी20 क्रिकेट लीग में खेलने का सपना दुनिया के हर खिलाड़ी का होता है। अब तक खेले गए 12 सीजन में दुनियाभर के सैकड़ों खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा बने हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए खेले इन 5 विदेशी खिलाड़ियों को शायद ही जानते होंगे आप

इसी तरह से मुंबई इंडियंस की टीम के लिए भी कई विदेशी खिलाड़ी खेले हैं। आईपीएल में 4 बार की विजेता मुंबई इंडियंस की टीम में पहले सीजन से ही कुछ ऐसे विदेशी खिलाड़ी खेले जो जल्द ही गायब से हो गए।

Advertisment
Advertisment
5 विदेशी खिलाड़ी, जिन्होंने मुंबई इंडियंस से खेला, फिर भी नहीं जानते होंगे आप 2

आपको आज हम इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं आईपीएल की सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस से खेले उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि ये खिलाड़ी भी खेले हैं मुंबई इंडियंस के लिए

मोहम्मद अशरफुल

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज रह चुके मोहम्मद अशरफुल एक समय बांग्लादेश की टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। मोहम्मद अशरफुल ने अपने करियर में कुछ बेहतरीन पारियां खेली हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2005 में मैच विनिंग नॉक भी शामिल हैं।

5 विदेशी खिलाड़ी, जिन्होंने मुंबई इंडियंस से खेला, फिर भी नहीं जानते होंगे आप 3

बांग्लादेश के कुछ खिलाड़ी आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं उसी तरह से मोहम्मद अशरफुल भी आईपीएल में खेले हैं। साल 2009 में अशरफुल मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। जिन्होंने 1 मैच में 2 रन बनाए थे। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि अशरफुल भी कभी आईपीएल में खेले हैं।