इंडियन प्रीमियर लीग 2021 की तैयारियां शुरू हो चुकी और सभी टीम में फिलहाल अपनी अपनी तैयारियों में जुट चुकी है। हाल ही में टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी की थी। वहीं आने वाले दिनों में आईपीएल नीलामी के दौरान यह भी तय हो जाएगा कि, आईपीएल टीमें आगामी सीजन कौन से खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन टीमें कई युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भी मैदान पर उतरेंगी। इन्ही खिलाड़ियों में कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हो सकते हैं, जिनका शायद यह आखरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है।
इसी क्रम में आज हम बात करेंगे 5 ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो बढ़ती उम्र के साथ आईपीएल के इस सीजन अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा है। 39 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी से आईपीएल के पिछले सीजन उतना अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में उम्मीद जताई जा रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी साल 2020 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में नजर नहीं आएंगे। आखिरी मैच के दौरान उन्होंने यह तय कर दिया कि इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में भी वह खेलते नजर आएंगे।
हालांकि महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस और बढ़ती उम्र को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि शायद महेंद्र सिंह धोनी का इंडियन प्रीमियर लीग आगामी सीजन आखिरी सीजन साबित हो सकता है।