धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का कद उनकी कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी की सफलता ने क्रिकेट जगत में बड़े मुकाम तक पहुंचाया है। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2004 के अंत में आगाज किया था। इसके बाद इस खिलाड़ी ने ऐसा रूतबा कामय किया कि आज पूरा क्रिकेट जगत उनका दीवाना है।

महेन्द्र सिंह धोनी के ये 5 ट्वीट रहे काफी लोकप्रिय

महेन्द्र सिंह धोनी की क्रिकेटिंग स्किल्स पर कोई शक और सवाल नहीं है इसी तरह से सोशल मीडिया पर भी महेन्द्र सिंह धोनी बहुत ही लोकप्रिय रहे हैं जिसमें उनके द्वारा कमेंट किए जाने वाले को खूब पसंद किया जाता है।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी

एमएस धोनी अपने चुटिले कमेंट के लिए ज्यादा चर्चा में रहे वो किसी भी मुद्दे को अपने ही अलग अंदाज से बयां करते थे। जिसमें वो बड़े ही मजाकिया अंदाज को भी अपनाते थे। तो आपको बताते हैं धोनी के वो ट्विट जो रहे काफी चर्चा का विषय…

झारखंड में दूध के मूल्य को लेकर धोनी का रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड के रांची से नाता रखते हैं। वो अपने गृहनगर रांची से काफी जुड़े रहे हैं। वो बड़े खिलाड़ी बनने के बाद भी कभी अपने रांची से अलग नहीं रहे हैं। एक बार उन्होंने अपने शहर रांची में दूध की कीमतों को लेकर एक ट्वीट किया था। जिसमें धोनी ने ट्वीट में लिखा कि रांची में अगर दूध वाला इस घर से उस घऱ तक दूध पहुंचाया है तो 32 रुपये वसूलता है, लेकिन अगर आप उसके स्थान से लेने जाते हैं तो वो 34 रुपये मांगता है। इसके बाद धोनी की इस बात से काफी लोगों ने सहमति जतायी थी।

धोनी

Advertisment
Advertisment