5 players debut in 2022 rule on team india for decades

टीम इंडिया (Team India) में खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता है लेकिन बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिन्हें भारत की अंतर्राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलता है। अगर किसी खिलाड़ी को मौका मिल भी जाए तो उनमें से कुछ ही ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो टीम में अपनी जगह पक्की कर पाते हैं। अभी हाल ही में कुलदीप सेन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे से अपना डेब्यू किया था।

कुलदीप के आलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी साल 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया था लेकिन इस बात की बेहद कम ही उम्मीद है कि सभी भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे। ऐसे में आज हम आपको इन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने साल 2022 में डेब्यू किया है और वो दशकों तक भारतीय क्रिकेट पर राज करेंगे।

Advertisment
Advertisment

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया (Team India) के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का है जिन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अर्शदीप ने भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, फिर चाहे वो एशिया कप हो या टी20 विश्व कप 2022, हर जगह इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी।

बता दें कि अर्शदीप भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 21 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने क्रमशः 0 और 33 विकेट हासिल किये हैं। इस खिलाड़ी के भीतर ये काबिलयत है कि वो दशकों तक भारतीय क्रिकेट पर राज कर सकता है।

उमरान मलिक

Umran Malik

Advertisment
Advertisment

इस लिस्ट में दूसरा नाम टीम इंडिया (Team India) के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक का है जिन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उमरान ने टी20 में आयरलैंड दौरे से डेब्यू किया था जबकि वनडे में उन्होंने अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया है। मलिक की सबसे बेहतर खासियत ये है कि वो 150 km/h से या उससे ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल सकते हैं।

बता दें कि उमरान भारत के लिए अब तक 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने क्रमशः 3 और 2 विकेट हासिल किये हैं। इस खिलाड़ी के भीतर ये काबिलयत है कि वो दशकों तक भारतीय क्रिकेट पर राज कर सकता है।

शाहबाज अहमद

shahbaz ahmed

इस लिस्ट में तीसरा नाम टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी शाहबाज़ अहमद का है जिन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। शाहबाज़ ने अक्टूबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम इंडिया में डेब्यू किया था जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, अभी हाल ही में वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैच का हिस्सा थे लेकिन वो एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

हालांकि, अगर उन्हें और ज्यादा मौके मिले तो वो भारतीय क्रिकेट पर दशकों तक राज करने की काबिलियत रखते हैं। बता दें कि अभी हाल ही में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के 5 मैचों में शाहबाज़ ने बल्ले से ही कमाल किया है। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 227 रन बनाए और 6 विकेट भी चटकाए।

ऋतुराज गायकवाड़

ruturaj gaikwad

इस लिस्ट में चौथा नाम टीम इंडिया (Team India) के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का है जिन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अभी हाल ही में गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए 5 मैचों में 150.73 के औसत से 4 शतक के साथ 603 रन बनाए, जिसमे एक दोहरा शतक भी शामिल है।

गायकवाड़ नियमित रूप से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है लेकिन अगर उन्हें लगातार मौके मिलते हैं तो वो दशकों तक भारतीय क्रिकेट पर राज कर सकते हैं। बता दें कि उन्होंने भारत के लिए 9 टी20 मैचों में 135 रन जबकि 1 वनडे मैचों में 19 रन बने हैं।

दीपक हुड्डा

deepak hooda

इस लिस्ट में पांचवां नाम टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी दीपक हुड्ड का है जिन्होंने साल 2022 में भारतीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। भारत के लिए खेलते हुए हुड्डा का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उन्होंने टी20 में आयरलैंड के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी भी खेली थी। इसके साथ ही अभी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी झटके थे।

अगर उन्हें लगातार मुके मिलते हैं तो वो दशकों तक टीम इंडिया पर राज कर सकते हैं। बता दें कि हुड्डा भारत के लिए 15 टी20 में 302 रन के साथ 5 विकेट ले चुके हैं जबकि वनडे के 10 मैचों में 153 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।