5 players were released by franchises before IPL 2023 Crores were spent in mega auction

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम से उन खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया, जिनकी उन्हें जरूरत महसूस नहीं हो रही थी। हैरानी की बात है कि इन्हीं खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने पिछले मेगा ऑक्शन में करोड़ो रूपए खर्च करके अपने साथ जोड़ा था लेकिन मिनी नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों ने कुछ से अपना मुंह मोड़ लिया है।

इसका कारण है, इन खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन जिसकी वजह से उन्हें टीम से अपनी जगह गंवानी पड़ी है। ऐसे में आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बतांएगे जिन्हें मेगा ऑक्शन में करोड़ो रूपए खर्च करके ख़रीदा गया था लेकिन मिनी नीलामी से पहले दूध में पड़ी मख्खी की तरह निकाल फेंका गया।

Advertisment
Advertisment

मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal

इस लिस्ट में पहला नाम मयंक अग्रवाल का है जिन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया। पंजाब किंग्स ने अग्रवाल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले 12 करोड़ में रिटेन किया था और टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था लेकिन मयंक की कप्तानी में पंजाब किंग्स प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके साथ ही वो बतौर बल्लेबाज 13 मैचों में मात्र 196 रन ही बना सके थे। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

ओडियन स्मिथ

odean smith

इस लिस्ट में दूसरा नाम ओडियन स्मिथ का है जिन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया। पंजाब किंग्स ने स्मिथको आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 6 करोड़ में खरीदा था लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने खराब प्रदर्शन किया था। 6 मैचों में वो मात्र 6 विकेट लेने में ही कामयाब हो पाए। शायद यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

Advertisment
Advertisment

केन विलियमसन

Kane Williamson

इस लिस्ट में तीसरा नाम केन विलियमसन का है जिन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया। मेगा ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद विलियमसन को 14 करोड़ में रिटेन करते हुए टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था लेकिन वो कप्तानी में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे जबकि बल्लेबाजी में वो 13 मैचों में 216 रन ही बना सके थे। शायद यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

जेसन होल्डर

jason holder

इस लिस्ट में चौथा नाम जेसन होल्डर का है जिन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने होल्डर को 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था लेकिन वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने 12 मैचों में 58 रन बनाने के साथ मात्र 14 विकेट ही हासिल कर पाए थे। शायद यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

ड्वेन ब्रावो

dwayne bravo

इस लिस्ट में पांचवां नाम ड्वेन ब्रावो का है जिन्हें आईपीएल 2023 (IPL 2023) की मिनी नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस खिलाड़ी को 4.4 करोड़ में खरीदा था लेकिन ना तो वो बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए और ना ही गेंद से। पिछले सीजन में वो 10 मैचों में 16 विकेट हासिल करने के साथ मात्र 23 रन ही बना सके थे। शायद यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।