5 खिलाड़ी जो सौरव गांगुली के बाद विराट कोहली की कप्तानी में भी रहे टीम इंडिया का हिस्सा 1

4. आशीष नेहरा

5 खिलाड़ी जो सौरव गांगुली के बाद विराट कोहली की कप्तानी में भी रहे टीम इंडिया का हिस्सा 2

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने मोहम्मद अजहररुद्दीन की कप्तानी में ही डेब्यू किया था। अजहर के बाद उन्होंने सौरव गांगुली की कप्तानी में लगातार बेहतरीन खेल दिखाया। विश्व कप 2003 में वह भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज थे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 6 विकेट भी चटकाए थे।

Advertisment
Advertisment

उसके बाद चोट की वजह से वह टीम से अंदर- बाहर होते रहे। आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय टी-20 टीम में वापसी की। साल 2017 तक वह भारतीय टीम का हिस्सा थे। उस समय विराट ही टीम इंडिया के कप्तान थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था और इसमें भी विराट कप्तान थे।