5 कारण जो महेंद्र सिंह धोनी को बनाते हैं दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर 1

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम दौर में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि टेस्ट क्रिकेट के संन्यास ले चुके धोनी विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट भी छोड़ देंगे। विश्व कप में उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और ऐसी वजह से उनके संन्यास की बात हो रही है। धोनी की गिनती सबसे बेहतरीन विकेटकीपरों में की जाती है और आज हम आपको इसका कारण बताने जा रहे हैं।

5. दिमाग का इस्तेमाल

5 कारण जो महेंद्र सिंह धोनी को बनाते हैं दुनिया का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर 2

Advertisment
Advertisment

विकेटकीपिंग के दौरान महेंद्र सिंह धोनी स्टंप करने के दौरान कई बार दिमाग का काफी इस्तेमाल करते हैं। गेंद हाथ में आने के बाद भी वह बल्लेबाज के क्रीज से बाहर निकलने का इंतजार करते हैं। उन्होंने ऐसे कई बल्लेबाजों को स्टंप किया है।

बाउंड्री से आने वाले थ्रो को भी धोनी बिना देखें विकेट की तरफ मोड़ देते हैं। वह गेंद को हाथ में नहीं पकड़ते बल्कि अपने ग्लव्स से उसका रास्ते बदलते हुए विकेट की तरफ मोड़ देते हैं।