आईपीएल 11 को लेकर सभी टीमें जहाँ नीलामी को लेकर पूरी तरह से तैयार है.वही इस नीलामी को लेकर सभी खिलाड़ियों ने अपने बेस प्राइज का भी खुलासा कर दिया है. वही इस बार नीलामी में 578 खिलाड़ी आ रहे है. इस नीलामी में इन खिलाडियों के नाम पर बोली लगेगी. वही आप को बता दे कि आईपीएल में इस बार नीलामी 27 और 28 जनवरी को की जाएगी.इस बार नीलामी एक बार फिर से बंगलौर में की जाएगी.
खिलाड़ियों ने तय कर दिए है अपने बेस प्राइज
आर अश्विन, गौतम गंभीर, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, क्रिस्टोफर गेल, बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, ग्लेन मैक्सवेल, जो रूट, मिशेल स्टार्क, फफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, किरॉन पोलार्ड और शाकिब हसन जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने बेस प्राइज का खुलासा कर दिया है. इन खिलाडियों का बेस प्राइज 2 करोड़ रखा है.
उनके अलावा एम विजय, केएल राहुल, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, उथप्पा, चहल और कर्ण शर्मा ने भी अपना बेस प्राइज भी 2 करोड़ रखा है.ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये खिलाड़ी भी अच्छे पैसे पर बिकेंगे.
कैप्ड खिलाडियों के बेस प्राइज
बेस प्राइज | कुल | भारतीय | विदेशो |
2 करोड़ | 36 | 13 | 23 |
1.5 करोड़ | 32 | 5 | 27 |
1 करोड़ | 31 | 9 | 22 |
75 करोड़ | 23 | 5 | 18 |
50 करोड़ | 122 | 30 | 92 |
Uncapped Players के बेस प्राइज
बेस प्राइज | कुल | भारतीय | विदेशो |
40 लाख | 14 | 8 | 6 |
30 लाख | 17 | 10 | 7 |
20 लाख | 303 | 280 | 23 |
राजीव शुक्ला ने भी दिया बयान
आईपीएल में नीलामी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी टीमें खिलाड़ियों को चुनने के लिए रणनीति तैयार कर ली है. इस बार नीलामी में हुए बदलाव कि वजह से ये और भी ज्यादा अप्रत्याशित और रोमांचक बन गए है. हमे सभी टीमों को रिटेन करने के विकल्प दे दिए थे. वही मार्की लिस्ट स्टार खिलाडियों से भरी पड़ी है. लेकिन मैं उन भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी उत्सुक हूं जो आईपीएल के पहले संस्करणों में अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं. उम्मीद है कि उन पर बड़ी बोली लगेगी.
एक नजर मार्की प्लेयर्स की लिस्ट पर :-