जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सपळ कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। महेन्द्र सिंह धोनी के जन्मदिन को लेकर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। एम एस धोनी का जन्म 7 जूलाई 1981 को झारखंड के रांची में हुआ। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जीवन में कई मुश्किलों का सामना कर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनायी और भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास मुकाम हासिल किया। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट जीवन की शुरूआत करने के लिए बड़ी ही दिक्कतें झेलीू है।

जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 2

Advertisment
Advertisment

धोनी की फिल्म में दिखाया गया है उनका सफर

महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया, जिसके बाद इनके जीवन को लेकर साल 2016 में एक फिल्म बनायी गई। महेन्द्र सिंह धोेनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी के जीवन से जुड़ी हर चीज दिखायी गई है । इस फिल्म में दिखाया गया है कि धोनी ने किन विपरित परिस्थियों का सामना कर भारतीय क्रिकेट में प्रवेश किया और अपने दमदार प्रदर्शन से अपना नाम कमाया।बर्थ डे स्पेशल: गिलक्रिस्ट, सचिन और अमिताभ से लेकर शाहरुख तक ऐसे किया महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ

जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 3

धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने वाले दोस्त आज नहीं हैं दुनिया में

Advertisment
Advertisment

एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी के साथ उनके कई दोस्त दिखाए गए हैं, जिन्होने धोनी के करियर को बनाने में उनकी बड़ी मदद की थी। फिल्म में दिखाए गए धोनी के वो दोस्त आज की तारीख में   कहां है  उसके बारे में आपको धोनी के जन्मदिन के खास मौके पर बताते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट में किसी शॉट के लिए जाने जाते हैं, तो वो है इनका फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट… महेन्द्र सिंह धोनी को ये शॉट उनके दोस्त संतोष लाल ने धोनी को एक समोसे के बदले में उनका फेवरेट शॉट हेलीकॉप्टर शॉट को सिखाया था। संतोष लाल वर्तमान में दुनिया में नहीं रहे हैं। संतोष लाल की एक बीमारी के बाद साल 2013 में मौत हो गई।

जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 4

संतोष लाल ने धोनी का सिखाया था उनका ट्रेड मार्क हेलीकॉप्टर शॉट

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट में अपने ट्रेडमार्क शॉट हेलीकॉप्टर शॉट के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए। दरअसल धोनी को ये शॉट उनके क्रिकेट में करियर बनाने के लिए जुटने के समय उनके दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था। धोनी ने उनके दोस्त संतोष कुमार से हेलीकॉप्टर शॉट सिखाने की जिद की इसके बदले धोनी ने एक समोसा खिलाने का भी वादा किया। इसके बाद धोनी के दोस्त संतोष कुमार ने धोनी को ये शॉट खेलने का तरीका सिखाया जो आज विश्वक्रिकेट में मशहूर है।धोनी के सबसे बड़े विरोधी माने जाने वाले गौतम गंभीर ने कुछ ऐसे दिया धोनी को जन्मदिन की बधाई

जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 5

धोनी ने पूरी कोशिश की संतोष को बचाने में

एमएस धोनी को उनका फेवरेट शॉट सिखाने वाले संतोष कुमार आज दुनिया में नहीं है। साल 2013 में संतोष कुमार को एक्यूट पैंक्रियाइटीस नाम की बीमारी हो गई थी। जिससे उनकी मौत भी हो गई। धोनी जब भारतीय टीम के साथ एक दौरे पर थे, तो उन्हें संतोष लाल की नाजुक हालात के बारे में जानकारी मिली। धोनी ने तभी संतोष लाल के रांची से दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन दिल्ली के अपोलो अस्पताल में संतोष लाल ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पूरा खर्चा धोनी ने वहन किया।

जिसकी बदौलत महेंद्र सिंह धोनी बने भारतीय टीम के कप्तान, उसी को नहीं बचा सके थे धोनी, चले गये थे सदमे में 6