आईपीएल 2020

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. इस आईपीएल त्यौहार का भारत के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. आईपीएल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. बता दें, कि आईपीएल 2020 की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी. इस नीलामी में दुनियाभर के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं.

इस नीलामी से पहले सभी आईपीएल फ्रेंचाइजीयों ने अपनी टीमों के कुछ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. आईपीएल टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है. युसूफ पठान, क्रिस मौरिस, क्रिस लिन और रॉबिन उथप्पा जैसे कई बड़े खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीयों ने अपना भरोसा नहीं दिखाया है. यह सभी दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2020 की नीलामी का हिस्सा होंगे.

Advertisment
Advertisment

11 देशों के कुल 971 खिलाड़ियों ने किया पंजीकरण

आईपीएल 2020 की नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण 1

इसी बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए होने वाली नीलामी के लिए 11 देशों के कुल 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम का पंजीकरण कराया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है. 

आईपीएल 2020 की नीलामी में अपना नाम देने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 थी. अब इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी. जिनमे 713 भारतीय और 258 विदेशी खिलाड़ी शामिल है. आईपीएल टीमों में बचे हुए 73 स्थानों को भरने के लिए 215 कैप्ड खिलाड़ी, 754 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 2 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम दिया है.

यहाँ देखें खिलाड़ियों के पंजीकरण की पूरी जानकारी :

आईपीएल 2020 की नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण 2

Advertisment
Advertisment

कैप्ड इंडियन : (19 खिलाड़ी)

अनकैप्ड इंडियन : (634 खिलाड़ी)

वह भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी जिन्होंने कम से कम 1 आईपीएल मैच खेला है : (60 खिलाड़ी)

कैप्ड इंटरनेशनल : (196 खिलाड़ी)

अनकैप्ड इंटरनेशनल : (60 खिलाड़ी)

एसोसिएट देशों के खिलाड़ी :  (2 खिलाड़ी)

258 विदेशी खिलाड़ियों का देश के हिसाब से संख्या :

आईपीएल 2020 की नीलामी के लिए कुल 971 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण 3

देश                                          खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया

अफ़ग़ानिस्तान                                    19

ऑस्ट्रेलिया                                         55

बांग्लादेश                                            6

इंग्लैंड                                                22

नीदरलैंड                                              1

न्यूजीलैंड                                          24

दक्षिण अफ्रीका                                  54

श्री लंका                                            39

अमेरीका                                            1

वेस्ट इंडीज                                       34

जिम्बाब्वे                                          3

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul