आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 1

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर है। श्रीलंका के खिलाफ भारत को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज वैसे तो 13 जुलाई से होने जा रहा था, लेकिन श्रीलंका खेमे में कुछ सदस्यों के कोरोना में नाम आने के बाद अब ये सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी।

आकाश चोपड़ा ने कहा, ये 5 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने शिखर धवन की कप्तानी में एक काफी युवा टीम भेजी है। जिसमें भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पंड्या के अलावा सभी नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस टीम में युवा जोश जो खूब छाया रहा है। उनसे काफी उम्मीदें हैं।

Advertisment
Advertisment

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 2

इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर दम दिखाने वाले खिलाड़ियों का नाम बताए हैं, जिनके श्रीलंका के खिलाफ सफल होने का आकाश चोपड़ा ने पूर्ण विश्वास दिखाया है।

आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंद के बताए 5 खिलाड़ी

आकाश चोपड़ा ने इन 5 खिलाड़ियों के नाम बताए जिसमें उन्होंने पृथ्वी शॉ, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यकुमार यादव, दीपक चाहर और ईशान किशन या संजू सैमसन जिसे भी मौका मिले, उसके चांस बताए हैं।

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 3

Advertisment
Advertisment

वरुण चक्रवर्ती

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक-एक खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए वरुण चक्रवर्ती को लेकर कहा कि

“मेरी सूची में पहला नाम है जिसने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेली है। उनका नाम है वरुण चक्रवर्ती। अगर आप भारतीय गेंदबाजी को देखते हैं तो उसमें मिस्ट्री स्पिनर नहीं हैं। एक बार जब आपके पास मिस्ट्री स्पिनर होता है तो आपकी गेंदबाजी पूरी लगती है।”

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 4

पृथ्वी शॉ

आकाश चोपड़ा ने इसके बाद पृथ्वी शॉ के बारे में कहा कि

“दूसरा खिलाड़ी मेरी सूची है वो है पृथ्वी शॉ। वो 2021 में जिस तरह की फॉर्म में हैं। जब वो बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं, आप दूसरे छोर पर किसी भी बल्लेबाज को रख सकते हैं। अगर वो चलते हैं तो ये शानदार होगा।”

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 5

सूर्यकुमार यादव

इसके बाद इन्होंने तीसरा नाम सूर्यकुमार यादव का लिया और कहा कि

“नंबर-3 पर मैंने सूर्यकुमार को चुना है। वो शानदार खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं है। उनकी ऊपरी क्रम और निचले क्रम में बल्लेबाजी की क्षमता उन्हें बाकियों से अलग करती है। उनके पास हर तरह का गेम है।”

टीम इंडिया

दीपक चाहर

वहीं चौथे नंबर पर दीपक चाहर का नाम बताते हुए कहा

“नंबर-4 पर मैंने दीपक को रखा है। आमतौर पर वो टी20 में खेलते हैं, लेकिन अगर हम आखिरी सीरीज देखते हैं तो वो टीम में थे लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया था। ये वही गेंदबाज है, जिसके नाम विश्व रिकॉर्ड है। वो वनडे में भी अच्छा कर सकते हैं।”

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 6

संजू सैमसन या ईशान किशन

आखिर में आकाश चोपड़ा ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों का नाम लिया,आकाश चोपड़ा ने कहा कि

“ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच में लड़ाई है। जब आप भारतीय टीम को देखते हो तो आपके पास केएल राहुल और ऋषभ पंत हैं जो विकेटकीपर के विकल्प हैं। लेकिन आपको एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जरूरत है।”

आकाश चोपड़ा ने बताए वो 5 नाम जो श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम, जानिए कौन से हैं वो खिलाड़ी 7