भारत दौरे पर आरोन फिंच को मिला था विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से यह खास गिफ्ट, आज तस्वीर की शेयर 1

ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी और मार्च में भारत दौरे पर आई थी। उस उस दौरे पर भारतीय टीम को वनडे और टी-20 दोनों ही सीरीज में हार मिली थी। आरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज को 2-0 से जीता था। वनडे सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद कंगारू टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम किया।

फिंच को मिला गिफ्ट

आरोन फिंच को इस सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी से गिफ्ट मिला था। उन्होंने अब इस गिफ्ट का खुलासा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी इसकी फोटो शेयर की।

Advertisment
Advertisment

भारत दौरे पर आरोन फिंच को मिला था विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से यह खास गिफ्ट, आज तस्वीर की शेयर 2

फिंच को कोहली और धोनी ने भारतीय टीम की टी-20 जर्सी दी थी। उन्होंने इसके साथ ही लिखा कि दोनों खिलाड़ियों की जर्सी मिलनी उनके लिए काफी खुशकिस्मत की बात है। इसके साथ ही फिंच ने लिखा

“थैंक यू महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली, बहुत भाग्यशाली हूँ कि भारत के खिलाफ खेले गए पिछले सीरीज़ के दौरान दोनों लोगों द्वारा शर्ट दी गई थी। जब भी हम इस क्षेत्र में अपने देशों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, जो सम्मान होता है वह बहुत बड़ा है! आभारी होने के लिए कुछ समय लेना और हमारे द्वारा दिए गए अवसरों की सराहना करना महत्वपूर्ण है!”

विश्व कप के लिए तैयार

भारत दौरे पर आरोन फिंच को मिला था विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से यह खास गिफ्ट, आज तस्वीर की शेयर 3

Advertisment
Advertisment

आरोन फिंच को विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान मिली है। इसके साथ ही फिंच बल्ले से भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में उनका बल्ला जमकर बोला था। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप में 1 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।