VIDEO: एबी डीविलियर्स ने लगाया आईपीएल 11 का सबसे लंबा छक्का, दुरी जानकर होगी हैरानी 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खूब छक्के और चौके लगाये है। साथ ही आज एबी डी विलियर्स ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है।

VIDEO: एबी डीविलियर्स ने लगाया आईपीएल 11 का सबसे लंबा छक्का, दुरी जानकर होगी हैरानी 2

Advertisment
Advertisment

इससे पहले आपको बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि ज्यादा फायदेमंद नहीं रहा है क्योंकि बैंगलोर के बल्लेबाजों ने आज खूब धुनाई की है और इसमें मुख्य रूप से तूफानी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने धोया है।

लगा डाला सबसे लंबा छक्का

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मिडल ऑर्डर के तूफानी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने आज 111 मीटर लंबा छक्का लगाया है जो इस इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे लंबा छक्का है।

हालाँकि इससे पहले भी इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी इनके ही नाम था जो इन्होंने 106 का मीटर का लगाया था। साथ ही ये इस सीजन में अभी तक कुल 23 छक्कों के साथ पहले नंबर पर आ गए है।

Advertisment
Advertisment

VIDEO: एबी डीविलियर्स ने लगाया आईपीएल 11 का सबसे लंबा छक्का, दुरी जानकर होगी हैरानी 3

छक्के के साथ गेंद भी खो गयी

इसी के साथ आपको बता दें कि एबी डी विलियर्स का यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद भी वापस नहीं आयी क्योंकि गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिर गयी थी। हालाँकि आज भी डी विलियर्स अपने शतक तक नहीं पहुँच पाए और 68 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हो गए। इन्होंने अपनी इस पारी में कुल 8 बड़े-बड़े गगनचुम्बी छक्के लगाए और साथ ही 2 चौके भी अपनी पारी में लगाये है।

यहाँ है 111 मीटर लम्बे छक्के का वीडियो:-

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।