आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 2021 में भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में सबसे फेवरेट मानी जा रही भारतीय टीम को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार मिली है। इसके साथ ही भारत को विश्व कप में पाकिस्तान से पहली बार हार का स्वाद चखना पड़ा है।
पाकिस्तान से भारत को मिली शर्मनाक हार
इस टी20 विश्व कप में भारतीय टीम सबसे संतुलित और मजबूत टीम में से एक मानी जा रही है, लेकिन भारत को पहले ही मैच में पाकिस्तान ने शर्मनाक हार देकर बड़ा झटका दे डाला है। इस हार से हाहाकार मचा हुआ है।
भारत को इस मैच में आसानी से जीता हुआ माना जा रहा था, लेकिन यहां टीम ने पूरी तरह से निराश किया। भारत टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 151 रन ही बना सकी। जिस स्कोर को पाकिस्तान ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर ही पार कर लिया।
हार से मचा हाहाकार, रोहित शर्मा पर भी भड़के फैंस
भारत को पाकिस्तान से 29 साल के विश्व कप इतिहास में कभी हार नहीं मिली थी, लेकिन यहां अजेय क्रम का वो सिलसिला टूट गया। इसमें बल्लेबाजों की नाकामी सबसे बड़ा हाथ रहा। बल्लेबाजों में टीम की सबसे बड़ी उम्मीद रोहित शर्मा पूरी तरह से फुस्स रहे।
इस विश्व कप में भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा को सबसे बड़े विजेता के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन रोहित ने यहां पहली ही गेंद पर खाता तक नहीं खोलकर फैंस को निराश कर दिया। रोहित के शून्य के स्कोर पर आउट होने से फैंस काफी गुस्से में हैं।
रोहित शर्मा को बताया जा रहा है बड़े मैच का जीरो
पाक से मिली हार के बाद फैंस रोहित शर्मा पर भी अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। जिसमें रोहित को बड़े मैच का जीरो के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। ट्वीटर पर फैंस अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। रोहित शर्मा को खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
रोहित पर फैंस के रिएक्शन
https://twitter.com/Raga_for_3024/status/1452340304888025088
https://twitter.com/ammar__one18/status/1452319262593400837
remember when rohit sharma said shaheen afridi is an average bowler? 😂😂😂
— anastipu. (@teepusahab) October 24, 2021
Girls: I already wore that dress once. Can’t do that again.
Rohit Sharma: pic.twitter.com/N83TJmj8iW
— Admiral Gen. Neutral Aladeen (@MirTharkiMir) October 24, 2021
https://twitter.com/imtheguy007/status/1452274977114402826
THIS MAN OWNS ROHIT SHARMA AND KL RAHUL. SHAHEEN SHAH AFRIDI LADIES & GENTLEMEN. pic.twitter.com/Br8THSKV9C
— 𝗭𝗭 (@ZaminZahoor) October 24, 2021