एमएसके प्रसाद
WELLINGTON, NEW ZEALAND - FEBRUARY 06: MS Dhoni of India looks on during game one of the International T20 Series between the New Zealand Black Caps and India at Westpac Stadium on February 06, 2019 in Wellington, New Zealand. (Photo by Hagen Hopkins/Getty Images)

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप 2021 में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत करारी हार के साथ हुई। भारत इस टी20 विश्व कप में खिताब जीत के प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में टीम को पहले ही मैच में पाकिस्तान से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

टी20 विश्व कप में माही का 5 मैचों से चला आ रहा मैजिक टूटा

दुबई में खेले गए इस मैच में भारत की जीत की हर किसी को उम्मीद थी, लेकिन यहां भारत को पाकिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर 10 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही भारत के विश्व कप इतिहास में चले आ रहे अजेय क्रम का सिलसिला टूट गया।

Advertisment
Advertisment

ICC T20WC- पाकिस्तान के खिलाफ 29 साल से अजेय रहने का टूटा रिकॉर्ड तो फैंस को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद 1

भारत पाकिस्तान से इस मैच से पहले कभी भी वनडे और टी20 विश्व कप में नहीं हारा है। लेकिन यहां विराट कोहली की कप्तानी में 29 साल के इतिहास में पहली बार का झटका मिल ही गया। तो वहीं टी20 विश्व कप में लगातार 5 मैचों में जीत के बाद भारत को हार मिली।

फैंस को आ गई धोनी की याद

भारत ने अब तक टी20 विश्व कप के इतिहास में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में जो 5 मैच खेले उन सभी मैचों में जीत हासिल हुई है। लेकिन माही के उस मैजिक को आज विराट कोहली की कप्तानी में टूटते हुए देखा गया।

ICC T20WC- पाकिस्तान के खिलाफ 29 साल से अजेय रहने का टूटा रिकॉर्ड तो फैंस को आई महेंद्र सिंह धोनी की याद 2

Advertisment
Advertisment

पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम टी20 विश्व कप में पाकिस्तान से कभी नहीं हारी थी, लेकिन यहां उस हार का सिलसिला टूट गया। जिसके बाद फैंस को महेन्द्र सिंह धोनी की याद आ रही है।

ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है #MISS YOU DHONI

इस टी20 विश्व कप में भले ही महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय खेमे के साथ मौजूद हैं, लेकिन उनकी कप्तानी को यहां फैंस ने बहुत ही मिस किया। ट्वीटर पर इस समय #MISS YOU DHONI जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है।

देखे कैसे आ रहे हैं फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/sacriptedZindgi/status/1452330786686971922

https://twitter.com/mad_nessss/status/1452330015161561097