साक्षी धोनी

दुनियाभर में इन दिनों कोरोना वायरस ने अपना ऐसा भयंकर रूप ले लिया है जिसके बाद तो लोगों का जीना ही मुश्किल हो गया है। कोरोना का कहर पूरे जगत पर छा गया है जिसके आगोश में हर दिन के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं जिससे हर वर्ग, हर तबके के लोग में खौफ का माहौल है।

दुनियाभर में कोरोना ने मचाया कोहराम

कोरोना ने अब तक दुनियाभर के करीब 190 देशों में अपने पांव पसार लिए हैं जिसमें करीब 6 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तो वहीं इस कारण से 30 हजार से भी ज्यादा लोग काल का ग्रास बन गए हैं।

Advertisment
Advertisment

धोनी के 1 लाख की मदद पर साक्षी धोनी ने लगाई लोगों को फटकार, तो पूछा गया आप ही बता दो कितना दिया 1

अब तक इस रोक से निजात पाने के लिए किसी तरह की कोई वैक्सिन नहीं बनी है और हर देश की सरकारें अब तो केवल और केवल अपने लोगों के बीच बचाव को ही सबसे प्रबल उपचार मान रही है जिसके बाद हर जगह लॉकडाउन नजर आ रहा है।

महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा 1 लाख रुपये दान देने की उठी थी खबरें

विश्व भर में जिस तरह से कोरोना ने हर किसी को चपेट में लिया है उसी तरह से भारत में भी दिनों दिन इसका बहुत ही बड़ा प्रभाव देखने को मिल रहा है। भारत में कोरोना के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसके बाद अब तो सेलिब्रियिज भी मदद करने आगे आ रही है।

धोनी के 1 लाख की मदद पर साक्षी धोनी ने लगाई लोगों को फटकार, तो पूछा गया आप ही बता दो कितना दिया 2

Advertisment
Advertisment

भारत की सेलिब्रिटिज में कईयों ने सामने आकर लाखों-करोड़ो रुपये दान किए हैं जिससे इस रोग से लड़ने और इस कारण से मुश्किल में फंसे लोगों की मदद की जा सके। इसी बीच शुक्रवार को ये खब आयी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने केवल 1 लाख रुपये दान किए।

धोनी की पत्नी साक्षी ने बचाव करते हुए बतायी वजह, लेकिन अब खुद फंसी

लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने 1 लाख रुपये के दान के नाम पर ट्रोल हो रहे अपने पति एमएस धोनी के बचाव का बचाव किया। साक्षी धोनी ने ट्विट कर लिखा था कि  मैं सभी मीडिया घरानों से अनुरोध करती हूं कि वे इस तरह की संवेदनशील समय में झूठी खबरें बनाना बंद करें। तुम्हें शर्म आना चाहिए। मुझे हैरानी है कि जिम्मेदार पत्रकारिता कहां गायब हो गई है। “

 

भले ही यहां तो साक्षी एनजीओ के चैरिटी के नाम पर धोनी को बचा गई लेकिन अब फैंस साक्षी से ही पूछ रहे हैं कि फिर बता दो कितने रुपये धोनी की तरफ से दान में दिए गए। फैंस साक्षी को पूछ रहे हैं कि जल्द से जल्द बताए कि धोनी की तरफ से दान में कितनी मदद की गई।

धोनी के 1 लाख की मदद पर साक्षी धोनी ने लगाई लोगों को फटकार, तो पूछा गया आप ही बता दो कितना दिया 3 धोनी के 1 लाख की मदद पर साक्षी धोनी ने लगाई लोगों को फटकार, तो पूछा गया आप ही बता दो कितना दिया 4

तो वहीं आपको बता दें कि धोनी ने जो पैसा 1 लाख रुपये के रूप में दान किया है वो एनजीओ के फाउंडेशन के लिए दिया है जहां पुणे के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 12.50 लाख रुपये का टारगेट सेट किया था और धोनी ने अपना पैसा नहीं पर लगाया।