1 नवंबर रविवार को आईपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में केकेआर की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 60 रन के अंतर से हरा दिया है. इस मैच के बाद पॉइंट्स पर भी काफी उलटफेर हुए है और हम आपकों अपने इस खास लेख पर पॉइंट्स टेबल का ही लेखा जोखा बताएंगे.
जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंची केकेआर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल कर केकेआर की टीम 8वें पायदान से सीधे चौथे पायदान तक पहुंच गई है. केकेआर टीम के पॉइंट्स टेबल पर 12 अंक है.
पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम है. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम है. मुंबई इंडियंस 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई भी कर चुकी है.
वहीं आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ही टीम के बराबर पॉइंट्स टेबल पर कुल 14 अंक है, लेकिन नेट रन के आधार पर आरसीबी, दिल्ली की टीम से आगे हैं.
हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. राजस्थान रॉयल्स टीम के कुल 12 अंक है और वह इस सीजन वें स्थान पर रही है.
पांचवे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 अंको के साथ है. वहीं छठे स्थान पर पंजाब की टीम भी 12 अंको के साथ है. 7वें पायदान पर मौजूद चेन्नई के भी 12 अंक ही है.
हालांकि केकेआर की टीम ने इस जीत के बावजूद प्लेऑफ़ के लिए अभी क्वालीफाई नहीं किया है. अगर मंगलवार को मुंबई इंडियंस की टीम सनराइजर्स को हरा देगी, तो केकेआर प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
वहीं सोमवार को आरसीबी और दिल्ली के बीच होने वाले मैच में हारने वाली टीम से भी केकेआर के नेट रन रेट की तुलना होगी. अगर केकेआर से हारने वाली टीम का रनरेट कम होता है, तो सोमवार को ही केकेआर की टीम प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर लेगी.
यहां देखें आईपीएल 2020 की अब तक की पॉइंट्स टेबल
TEEM | M | W | L | PT | NRR |
MI | 13 | 9 | 4 | 18 | +1.296 |
RCB | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.145 |
DC | 13 | 7 | 6 | 14 | -0.159 |
KKR | 14 | 7 | 7 | 14 | +0.555 |
SRH | 13 | 6 | 8 | 12 | -0.162 |
KXIP | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.378 |
CSK | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.455 |
RR | 14 | 6 | 8 | 12 | -0.569 |