भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के रहने वाले अजिंक्य रहाणे ने आज यानि 6 जून को अपने जीवन के 30 बरस पूरे कर लिए हैं। अजिंक्य रहाणे का जन्म 6 जून 1988 को महाराष्ट्र में हुआ। अजिंक्य रहाणे को अपने बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा शौक रहा है और आज वो भारतीय टीम के सफल क्रिकेटर हैं।
अजिंक्य रहाणे ने पूरे किए अपने जीवन के 30 साल
अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट करियर को लेकर तो आप उनके बारे में कई बातों को जानते हो। लेकिन आज हम आपको अजिंक्य रहाणे के 30वें जन्मदिन के मौके पर उनकी निजी लाइफ के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं। जिसे जानकर आप मैदान में हमेशा शांत रहने वाले अजिंक्य रहाणे पर विश्वास नहीं करेंगे।
रहाणे की शादी की कहानी
अजिंक्य रहाणे ने अपनी बचपन की दोस्त राधिका धोपावकर के साथ साल 2014 में शादी के बंधन में बंधे। रहाणे और राधिका की जोड़ी इन दिनों अपनी सुखमय वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रहे हैं, लेकिन इनकी प्यार और बचपन में मिलने की कहानी बड़ी दिलचस्प है। यहां तक की शादी तक की कहानी भी बड़ी हास्यास्पद है।
राधिका के परिवार वालें चाहते थे रहाणे सफल क्रिकेटर बने तभी हो शादी
राधिका और रहाणे बचपन से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों का एक एक ही मोहल्ले में था। ऐसे में धीरे-धीरे राधिका और अजिंक्य के बीच नजदीकी बढ़ती गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों के परिवार वाले राधिका और रहाणे की शादी तो कराना चाहते थे, लेकिन राधिका का परिवार चाहता था कि अजिंक्य रहाणे जब एक सफल क्रिकेटर बन जाए तभी दोनों की शादी करायी जाए।
शादी पर हुआ मजेदार वाकया
अजिंक्य रहाणे ने एक शो वॉट द डक नाम के एक शो के दौरान कई खुलासे किए। रहाणे ने बताया कि दोनों के परिवार वाले एक-दूसरे की दोस्ती को तो जानते थे, लेकिन रिलेशनशीप के बारे में पता नहीं था। हालांकि रहाणे अपने परिवार वालों के साथ ये बात ज्यादा दिन नहीं छुपा सके और क्रिकेट में करियर बनाने के बाद शादी करने का फैसला कर लिया।
रहाणे टी-शर्ट में ही पहुंचत गए शादी करने
अजिंक्य ने बताया कि शादी वाले दिन वो शादी करने टी-शर्ट पहनकर राधिका के घर पहुंच गए। रहाणे को इस हालात में देखकर वहां पर हर कोई हैरान रह गया। रहाणे ने बताया कि
“उन्हें शादी से पहले शॉपिंग करने का समय नहीं मिल सका। इसलिए वो टी–शर्ट में ही वहां पर पहुंच गए। उन्हें ये भी लगा शायद लड़की वालें उन्हें शादी में पहनने के कपड़े देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रहाणे आज भी इसे नहीं भूल सके हैं और वो इस बेवकूफी को अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती मानते हैं।”
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।