MS Dhoni ipl 2024

IPL 2024: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आयोजन मार्च के महीने में हो सकता है जिसके लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत रविवार सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर लिया है। जिसमें से एक टीम एम एस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) भी है।

जिन्होंने आगामी आईपीएल से पहले कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है मगर उन्होंने उनमें से एक ऐसे खिलाड़ी को रिटेन कर लिया है जो आईपीएल 2024 (IPL 2024) में उनकी हार का कारण बन सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और वह खिलाड़ी कौन है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने किया अपने खिलाड़ियों को रिटेन

Ipl 2024

दरअसल, आईपीएल 2024 (IPL 2024) के लिए दिसंबर के महीने में खिलाड़ियों का ऑक्शन होना है, जिससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है। जिसमें से एक टीम आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी है, जिन्होंने आगामी आईपीएल से पहले एक ऐसे खिलाड़ी को रिटेन किया है उनकी हार का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) हैं।

रहाणे को रिटेन कर CSK ने कर दी बड़ी गलती

बता दें कि अजिंक्य रहाणे एक वर्ल्ड क्लास बैटर हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है। मगर उनका हालिया फॉर्म काफी खराब है जिसके चलते आईपीएल 2024 (IPL 2024) में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकेंगे। यही कारण है कि कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स सीएसके द्वारा उन्हें रिटेन किए जाने के बाद से ही काफी हैरानी में हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुछ कमाल कर सकेंगे या नहीं।

अजिंक्य रहाणे का हालिया प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के मिडिल आर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस समय विजय हज़ारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 52 रन ही निकले हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 8 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने मात्र 175 रन ही बनाए थे। रहाणे के हालिया प्रदर्शन को देखकर चेन्नई का मुसीबत में पड़ना तय दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रोहित-राहुल बाहर कोहली को मौका, हार्दिक कप्तान