आईपीएल पर निर्भर थी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, अब अगर रद्द हुआ टूर्नामेंट तो इस भारतीय खिलाड़ी ने की धोनी के भविष्य पर भविष्यवाणी 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले लंबे समय से इंटरनेशल क्रिकेट से दूर हैं। भारत का ये पूर्व कप्तान भारतीय टीम में आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के दौरान खेला था जिसके बाद से भारत ने कई सीरीज खेल ली लेकिन एमएस धोनी अब तक टीम में दिखायी नहीं दिए हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी की वापसी तय करेगी आईपीएल

महेन्द्र सिंह धोनी भारत के ही नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तान होने के साथ ही सीमित ओवर की क्रिकेट के जबरदस्त बल्लेबाज रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी अपनी काबिलियत के कारण किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल पर निर्भर थी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, अब अगर रद्द हुआ टूर्नामेंट तो इस भारतीय खिलाड़ी ने की धोनी के भविष्य पर भविष्यवाणी 2

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के बाद से कई द्विपक्षीय सीरीज खेली लेकिन एमएस धोनी को एक में भी टीम में हिस्सा होते नहीं देखा गया है। अब धोनी भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह से आईपीएल पर निर्भर हो चुके हैं।

कोरोना के कारण आईपीएल पर मंडराया संकट, तो टीमों की तैयारी पर भी रोक

वैसे दबी आवाज में कहा जा रहा है कि आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन ही महेन्द्र सिंह धोनी को भारतीय टीम में फिर से वापसी का मौका दे सकता है और वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 क्रिकेट विश्व कप में खेलते नजर आ सकते हैं।

आईपीएल पर निर्भर थी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, अब अगर रद्द हुआ टूर्नामेंट तो इस भारतीय खिलाड़ी ने की धोनी के भविष्य पर भविष्यवाणी 3

Advertisment
Advertisment

आईपीएल पर अब तो महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस की नजरें भी टिक चुकी थी जिनको भरोसा था कि वो अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन करते हुए देखेंगे और इस प्रदर्शन के दम पर वो फिर से भारतीय टीम में वापसी करने में कामयाब नहीं हो सकेंगे। लेकिन फिलहाल के लिए ये नजर नहीं आ रहा है।

अब धोनी कैसे करेंगे टी20 विश्व कप में वापसी?

पूरे विश्व भर में फैले कोराना वायरस के कारण बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए 29 मार्च को तय आईपीएल के कार्यक्रम को 15 अप्रेल तक के लिए टाल दिया है। और कोरोना के बढ़ते कहर से तो लग रहा है मानो आईपीएल को स्थगित ही करना पड़े तो वहीं आईपीएल की टीमों ने भी अपनी तैयारी को रोक दिया है।

आईपीएल पर निर्भर थी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, अब अगर रद्द हुआ टूर्नामेंट तो इस भारतीय खिलाड़ी ने की धोनी के भविष्य पर भविष्यवाणी 4

ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कई दिनों से तैयारी कर रहे थे लेकिन रोक लगने के बाद वो भी अपने घर को निकल चुके हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या आईपीएल नहीं होगा तो धोनी की टी20 विश्व कप में वापसी नहीं हो सकेगी।

आकाश चोपड़ा ने कहा, धोनी की वापसी के लिए आईपीएल नहीं हो सकता कोई कारक

भले ही हर कोई तो ये मान रहा है कि धोनी की आईपीएल के जरिए ही वापसी होगी लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने धोनी का समर्थन करते हुए साफ शब्दों में कहा कि धोनी आईपीएल के बेस पर वापसी करेंगे ऐसे नहीं हैं। चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल के माध्यम से कहा कि

आईपीएल पर निर्भर थी महेंद्र सिंह धोनी की वापसी, अब अगर रद्द हुआ टूर्नामेंट तो इस भारतीय खिलाड़ी ने की धोनी के भविष्य पर भविष्यवाणी 5

धोनी जैसे खिलाड़ी के लिए, आईपीएल कभी भी एक मैच नहीं बन सकता था। अगर वो आईपीएल में रन बनाते, तो विशेषज्ञ सिलेक्ट धोनी की तरह होते। ऐसा ही करो। एमएस धोनी जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं, क्या वापस आना चाहते हैं या नहीं।”

“मुझे नहीं लगता है कि आईपीएल एक महत्वपूर्ण कारक था। अगर वो वापस आना चाहते हैं तो वो खुद को उपलब्ध कराएगा। अगर चयनकर्ता उन्हें चुनने का फैसला करते हैं तो वो स्वचलित रूप से चुने जाएंगे क्योंकि वो विजेता हैं। धोनी एक बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं अगर भारत को एमएस धोनी की जरूरत है तो आईपीएल के साथ या उसके बिना भी वो वापस आएंगे।”