एलेक्स हेपबर्न के व्हाट्सऐप मैसेज से खुलासा, 60 महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध 1

इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एलेक्स हेपबर्न रेप का दोषी पाया गया है। सिर्फ 17 साल की उम्र में बेहतर क्रिकेट करियर के लिए ऑस्ट्रेलिया से इंग्लैंड हेपबर्न ने सोती हुई महिला का रेप किया था। यह घटना अप्रैल 2017 की है। महिला अपने अपार्टमेन्ट में काउंटी खिलाड़ी जो क्लार्क के साथ सोये थी और क्लार्क के जाने के बाद हेपबर्न वहां पहुँच गये।

30 अप्रैल को सजा

एलेक्स हेपबर्न के व्हाट्सऐप मैसेज से खुलासा, 60 महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध 2

Advertisment
Advertisment

एलेक्स हेपबर्न ने इन आरोपों को लगातार ख़ारिज किया था। उनके अनुसार महिला को पूरी तरह पता था कि उन दोनों के बीच क्या हो रहा है। कोर्ट ने करीब 11 घंटे इस मामले की सुनवाई चली। इसके बाद एलेक्स को दोषी पाया गया है।

महिला के अनुसार वह नींद में थी और शरीरिक संबंध बनने के 10 मिनट बाद महिला को अहसास हुआ कि उनके साथ जो क्लार्क नहीं बल्कि कोई और है। हेपबर्न को अब 30 अप्रैल को हर्डफोर्ड क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई जाएगी और जेल जाना पड़ेगा।

व्हाट्सऐप मैसेज हुए लीक

एलेक्स हेपबर्न का व्हाट्सऐप मैसेज भी बाहर आ रहा है। यहाँ उन्होंने जो क्लार्क समेत अपने दोस्तों का ग्रुप बनाया था। इसमें सभी अपने शारीरिक संबंधों के बारे में बताते थे। डेली मेल ने उनके मैसेज का स्क्रीनशॉट भी जारी किया है। इसमें उन्होंने 60 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात की है।

एलेक्स हेपबर्न के व्हाट्सऐप मैसेज से खुलासा, 60 महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध 3 एलेक्स हेपबर्न के व्हाट्सऐप मैसेज से खुलासा, 60 महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध 4

Advertisment
Advertisment

2013 में आए थे इंग्लैंड

एलेक्स हेपबर्न के व्हाट्सऐप मैसेज से खुलासा, 60 महिलाओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध 5

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे 23 वर्षीय एलेक्स हेपबर्न 2013 में इंग्लैंड आ गये थे। यहाँ उन्होंने काउंटी क्लब वोस्टरशायर से करार दिया था। दायें हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज एलेक्स ने दो लिस्ट ए और 5 टी-20 मैच खेले हैं।

इस मामले में वोरसेस्‍टर क्राउन कोर्ट ने 23 साल के हेपबर्न को दोषी करार दिया तो वह ना सिर्फ अपनी सीट पर फिसल गए, बल्कि अपने हाथों से अपना चेहरा ढंक लिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।