बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को धोनी-विराट या रैना नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की है दीवानी 1

भारतीय क्रिकेटर्स और भारतीय सिनेमा जगत बॉलीवुड की एक्ट्रेस का बड़ा ही खास रिश्ता रहा है। अक्सर ही किसी ना किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस और किसी क्रिकेटर के बीच रिश्तें की कहानी सुनने को मिलती ही रहती है। भारतीय क्रिकेटर्स भी किसी अभिनेता से कम हैंडसम नहीं है तभी तो बॉलीवुड की अदाकाराएं किसी ना किसी क्रिकेटर पर जान छिड़कती हैं। वैसे भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिश्तें की कहानी तो हम लोगों ने पढ़ी ही हैं।

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को धोनी-विराट या रैना नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की है दीवानी 2

Advertisment
Advertisment

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट को विराट-धोनी नहीं बल्कि है ये खिलाड़ी पसंद

तो आज हम बात करते हैं बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अदाकारा आलिया भट्ट की पसंद की….. बॉलीवुड में कुछ ही सालों में अपना खास नाम कर चुकी आलिया भट्ट को भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी या सुरेश रैना पसंद नहीं है बल्कि आलिया भट्ट भारत के इस खिलाड़ी पर जान छिड़कती है जो शादी-शुदा तो है ही साथ विराट-धोनी की तरह की सबका चहेता भी हैं।

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को धोनी-विराट या रैना नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की है दीवानी 3

रोहित शर्मा को अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी मानती है आलिया भट्ट

Advertisment
Advertisment

अालिया भट्ट की पसंद का खिलाड़ी हैं भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा…. आलिया भट्ट रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जबरदस्त दिवानी है। भले ही आलिया भट्ट को क्रिकेट में इतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है लेकिन जब भारतीय टीम के हिटमैन रन बनाते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है।

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को धोनी-विराट या रैना नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की है दीवानी 4

क्रिकेट पसंद नहीं होने के बाद भी आलिया को है रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखना पसंद

ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने खुद एक मैकजीन से बात करते हुए माना है। आलिया भट्ट ने उस दौरान बॉलीवुड मैगजीन के साथ बातचीत करते हुए कहा कि “उन्हें क्रिकेट देखने का बिल्कुल भी शौक नहीं है लेकिन वो रोहित शर्मा की बहुत बड़ी फैन हैं। रोहित शर्मा जब भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें बड़ी खुशी महसूस होती है। जब भी मौका मिलता है वो रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखना पसंद करती हैं।”

बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट को धोनी-विराट या रैना नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी की है दीवानी 5

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे शेयर और लाइक करे।