अंबाती रायडू
अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भले ही अपनी छाप न छोड़ पाई हो लेकिन इस खिलाड़ी ने आईपीएल के अंदर अपने नाम का लोहा सबसे मनवाया है। अंबाती रायडू की गिनती सबसे अधिक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ियों में होती है, उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के बराबर 6 ट्रॉफी जीती है। अंबाती रायडू ने साल 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में हिस्सा लिया है और उसके बाद से वो 2023 आईपीएल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे। रायडू ने इसी साल आईपीएल से अपने संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर दिया था।

लेकिन अभी हाल ही में एक खबर आ रही है कि, रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ गद्दारी की है और वो अब एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने के बाद स्भी क्रिकेट फैंस बहुत ही निराश हो गए हैं। हालांकि अभी चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई बयानबाजी नहीं हुई है।

Advertisment
Advertisment

एक बार फिर से मुंबई मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे अंबाती रायडू

अंबाती रायडू ने साल 2010 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के इए आईपीएल खेला है और उसके बाद से वो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का अहम हिस्सा थे। इन दोनों ही टीमों को चैंपियन बनाने में रायडू ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन दोनों ही टीमों के साथ रायडू ने 3-3 बार ट्रॉफी जीती है, मुंबई की तरफ से खेलते हुए रायडू ने 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल अपने नाम किया है इसके साथ ही चेन्नई के साथ उन्होंने 2018, 2021 और 2023 का आईपीएल अपने नाम किया है।

जहाँ तक बात रही अब रायडू क्या सच में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे तो ये बात सही है। दरअसल बात यह है कि, अंबाती रायडू यूएई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा वो आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।

कुछ ऐसा है आईपीएल में रायडू का रिकॉर्ड्स

अगर बात करें अंबाती रायडू के आईपीएल में रिकॉर्ड्स की तो वो बहुत ही शानदार है। रायडू ने अपने अभई तक के आईपीएल करियर में खेले गए 204 मैचों की 187 पारियों में 28.31 की औसत और 127.22 के स्ट्राइक रेट से 4332 रन बनाए हैं, इस दौरान इनके बल्ले से 1 शतकीय और 22 अर्धशतकीय पारियाँ निकली हैं।

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – एशिया कप टीम घोषित होते ही शिखर धवन ने किया संन्यास का ऐलान! खुद बताया अब क्यों नहीं खेलना चाहते क्रिकेट