भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन खिलाड़ी अमित मिश्रा पर जिस औरत ने हाथापाई का आरोप लगाया था उसने अपना केस वापास लेने का फैसला किया है| जिससे अमित मिश्रा को एक बड़ी राहत मिली है| उस औरत ने बताया कि जिस दिन उसने केस दर्ज की थी उसके दो दिन बाद ही उसने पुलिस स्टेशन जा कर अपना केस वापस लेने की बात कही|

महिला ने बताया कि हम आपसी सहमति से इस केस वापस लेंगे| उन्होंने बताया कि हम दोस्त थे और दोस्त ही रहेंगे| और दोस्ती में तो झगड़े वगैरह होते ही रहते हैं| उन्होंने काह, कि मुझे मिश्रा का पुलिस स्टेशन आने का इंतज़ार है|

Advertisment
Advertisment

 

अमित मिश्रा पर एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है| और महिला के शिकायत पर बंग्लौर के एक थाने में अमित मिश्रा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है| लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आगया है|  और महिला ने अपना केस वापस लेने का फैसला किया है|

महिला ने अमित मिश्रा पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने हमारे साथ बदसुलूकी की और हमारे साथ मारपीट भी किया| महिला के शिकायत पर पुलिस ने अमित मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने इस मामले की छानबीन भी शुरू कर दिया है| इसके अलावा पुलिस ने अमित मिश्रा को 7 दिन के अन्दर अशोक नगर पुलिस स्टेशन में पहुँचने का नोटिस भी भेजा है| 

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...