Amit Mishra (CSK vs RCB): आईपीएल 2022 में एक बार फिर से फैंस का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। प्रसंशक अपनी अपनी टीम का हौसला हफ्जाई करने के लिए स्टेडियम में आते हैं और अपने अनोखे अंदाज में उनका मनोबल बढ़ाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी आईपीएल का खुमार फैंस के सर चढ़ कर बोल रहा है। लोग टीम को अपना समर्थन दिखाने के लिए अजीबो गरीब तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही कुछ कल के मैच में भी देखने को मिला था जिसपे अब अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने ट्वीट करते हुए आरसीबी किए मजे लिए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला।
RCB पर Amit Mishra ने कसा तंज
आईपीएल के 22वें मुकाबले में चेन्नई और बैंगलोर के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिला था। जहा चेन्नई ने रॉयल्स की टीम को 23 रन से धूल चटा दी। इस मैच के दौरान एक महिला प्रंशक ने जमकर सुर्खियां बटोरी। जिसपर पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है दरसल महिला ने एक पेपर पकड़ रखा है जिसपे लिखा हुआ है कि
“मै तब तक शादी नहीं करूंगी जबतक आरसीबी जीत न जाये “ जिसके बाद अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने इस फोटो के साथ एक फनी कैप्शन लिखकर ट्वीट करते हुए आरसीबी पर तंज कैसा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है ,”इस वक़्त इनके पेरेंट्स के लिए काफी चिंतित हूँ “ जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह से अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। गौरतलब है कि आरसीबी ने आईपीएल के 15 साल के इतिहास में एक बार भी आईपीएल ख़िताब अपने नाम नहीं किया है।
Really worried about her parents right now.. #CSKvsRCB pic.twitter.com/fThl53BlTX
— Amit Mishra (@MishiAmit) April 12, 2022
Amit Mishra को फैंस से मिला ऐसा रिएक्शन
इस ट्वीट के बाद फैंस ने अमित मिश्रा को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक फैन ने कहा ,“पहले खुद की शादी की चिंता करिये।” वहीं एक दूसरे फैन ने अमित मिश्रा को कहा “आप ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए हो ? उसके बारे में चिंता करो। आरसीबी की चिंता मत करो ,आरसीबी ट्रॉफी जीते या नहीं, हम हमेसा उन्हें प्यार करेंगे और उनका समर्थन करेंगे, नाम याद रखना आरसीबी।” साथ और भी कई फैन ने अपने रिएक्शन साँझा किये हैं। यहाँ देखें-
Firstly, worry about your own marriage 🤣😭 pic.twitter.com/5x28tzmEmO
— Sandeep 🏃 (@Sandeep_Bhaiya_) April 12, 2022
You Unsold player in auction ryt??? Am I ryt?? Just worry about that mate….why you worrying about RCB.. weather RCB win trophy or not fans always love & support RCB team.. Remember the name RCB❤️
— Appu KP (@BharathYashasw1) April 12, 2022
He is shocked bcoz he is her husband since 10 yrs:-)😂
— Tom Marvolo Riddle (@Voldemort_2207) April 12, 2022
Behind the scenes pic.twitter.com/DUZylKjZLU
— Akshay Sharma (@twtAkshay) April 12, 2022
Only way to send her to sasural 🤣 pic.twitter.com/lKjwIJEvcB
— Aditi. (@Sassy_Soul_) April 12, 2022