वीडियोः आंद्रे रसेल ने मोहम्मद शमी के 6 गेंदों पर लगाये 6 छक्के, वीडियो आया सामने 1

कोलकाता बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल 2018 का अहम मुकाबला इडेन गार्डेन में खेला जा रहा है। दमदार बल्लेबाजी करते  हुए कोलकाता ने 210 रन बनाए। इसमें सबसे अहम योगदान आंद्रे रसेल का रहा। रसेल ने अपने 12 गेंद की पारिंयों में 6 छक्का लगाए। खास बात ये रही कि ये सभी छक्के एक ही गेंदबाज के गेंद पर जड़े गए। मैदान में उतरते ही रसेल ने छक्का जड़कर बता दिया था कि भइया आज हम पूरे मूड में हैं।

किस जन्म का बदला लिया रसेल ने

Advertisment
Advertisment
वीडियोः आंद्रे रसेल ने मोहम्मद शमी के 6 गेंदों पर लगाये 6 छक्के, वीडियो आया सामने 2
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

आंद्रे रसेल ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कि कप्तान गंभीर के माथे पर चिंता की लकीर उकर आई। वहीं गेंदबाजी की कमान थमें मोहम्मद शमी पसीना से लथफथ हो गए। शमी सोच नहीं पा रहे थे, कि गेंदबाजी कहां की जाए। जो भी गेंद जाती वो सीधे बाउंड्री के बाहर। रसेल ने शमी के 6 गेंदों पर छक्का लगाया। कुल मिलाकर रसेल ने अपनी पारी में 12 गेंदें खेली और 41 रन बनाए।

हसीन जहां के बाद सबसे ज्यादा रसेल ने किया परेशान

वीडियोः आंद्रे रसेल ने मोहम्मद शमी के 6 गेंदों पर लगाये 6 छक्के, वीडियो आया सामने 3
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

क्रिकेटर मोहम्मद शमी का यह साल शुरूआत से खराब चल रहा था। पहले पत्नी हसीन जहां के द्वारा संगीन आरोप फिर कार दुर्घटना। इसके साथ बीसीसीआई और आईपीएल से बाहर होने के कयास। हालांकि फिक्सिंग के आरोपों से बरी होने के बाद दिल्ली की टीम में वापसी हुई। लेकिन उन्हें क्या पता होगा कि उनकी मुठभेड़ रसेल से होने वाली है।

ऐसा लग रहा था कि रसेल की शमी से वर्षो पुरानी दुश्मनी है। पूरी बेदर्दी के साथ रसेल ने शमी की धुनाई की। शमी को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के जोक्स बन रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

इन आंकड़ों पर भी डाल ले नजर 

वीडियोः आंद्रे रसेल ने मोहम्मद शमी के 6 गेंदों पर लगाये 6 छक्के, वीडियो आया सामने 4
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई

आंद्रे रसेल शुरू से ही लय में नजर आए। रसेल ने अभी तक आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगी धुनाई शमी की कर दी है। शमी की 9 गेंद खेलने हुए रसेल ने 6 छक्के जड़े। खास बात ये हैं, कि रसेल ने अपनी 41 रन की पारी में 40 रन शमी के गेंद में बनाए। जबकि एक रन दूसरे गेंदबाज के ओवर में लिए।

शमी के तीसरे ओवर में लगातार रसेल ने 3 छक्के लगाए। इसके बाद स्पेल का अंतिम ओवर लेकर आए शमी की पहली गेंद पर सिक्स लगाया। सिंगल लेने के बाद स्ट्राइक नीतीश राणा को सौंप दी। 5 वीं और 6 वीं गेंद पर भी लगातार दो छक्का लगाकर रसेल ने सभी को हक्का बक्का कर दिया। मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 53 रन देते हुए 1 विकेट हासिल किया।

यहां देखें वीडियोः