वीडियो: खुद के बर्थ डे पर आंद्रे रसल का ये बॉलीवुड डांस देख बार-बार देखना चाहेंगे आप 1

आज आईपीएल का दूसरा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बैंगलोर का मैदान हमेशा ही एक हाई स्कोरिंग मैदान माना जाता है। वहीं आज एक तरफ विराट कोहली की सेना में डी-कॉक और डीविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं तो कार्तिक की तरफ सुनिल नारायण और आंद्रे रसेल जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं।

आरसीबी के खिलाफ चलेगा रसेल का बल्ला

वीडियो: खुद के बर्थ डे पर आंद्रे रसल का ये बॉलीवुड डांस देख बार-बार देखना चाहेंगे आप 2

Advertisment
Advertisment

आरसीबी के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में आंद्रे रसेल अपनी पारी की आंधी दिखा भी चुके हैं। आज भी वो एक खास पारी खेल सकते हैं क्योंकि आज उनका एक खास दिन है। दरअसल, आंद्रे रसेल का आज जन्मदिन है। आंद्रे रसेल आज 30 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 29 अप्रैल 1988 को हुआ था।

आंद्रे रसेल का जन्मदिन आज

वीडियो: खुद के बर्थ डे पर आंद्रे रसल का ये बॉलीवुड डांस देख बार-बार देखना चाहेंगे आप 3

आंद्रे रसेल ने आज मैच से पहले अपना जन्मदिन भी काफी खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों के साथ काफी डांस करके अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया है। उनके इस वीडियो को कोलकाता नाइड राइडर्स के ऑफियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायलर हो रहा है।

इंडियन सॉन्ग पर रसेल का डांस

वीडियो: खुद के बर्थ डे पर आंद्रे रसल का ये बॉलीवुड डांस देख बार-बार देखना चाहेंगे आप 4

Advertisment
Advertisment

इस वीडियो में आंद्रे रसेल बॉलीवुड के गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ केकेआर की टीम ने इंस्टाग्राम कैप्शन में उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। आज का मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और बैंगलोर का यह मैदान छक्कों के लिए जाना जाता है। उसमें भी केकेआर की टीम बैंगलोर की खिलाफ कुछ ज्यादा ही छक्के मारने में विश्वास रखती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज बर्थडे बॉय आंद्रे रसेल का बल्ला विराट कोहली के गेंदबाजों के खिलाफ कितना चलता है।

https://www.instagram.com/p/BiJfrkcBdic/