भारत के खिलाफी शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके मैथ्यूज 1

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में भारत को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 322 रनों का लक्ष्य दिया था। यह श्रीलंका के लिए चैम्पियंस ट्रॉफी में मिला सबसे ज्यादा लक्ष्य था। मैच के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने अपनी टीम के खिलाड़ियों का तारीफ की थी। मैथ्यूज ने भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में कहा था कि डेथ ओवरों में उनके सामने गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल होता है।

धोनी और जाधव हैं जबर्दस्त खिलाड़ी –

Advertisment
Advertisment
भारत के खिलाफी शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके मैथ्यूज 2
Photo Credit : Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में शिखर धवन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। वहीं महेन्द्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली थी। धोनी के आउट होने के बाद केदार जाधव ने भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। एंजेलो मैथ्यूज ने इन दोनों ही खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा, महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं। इन खिलाड़ियों का डेथ ओवरों में रन बनाने का औसत बढ जाता है। डेथ ओवरों में महेन्द्र सिंह धोनी के सामने गेंदबाजी करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। वीडियो : पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले धोनी ने दिखाया अपना रौद्र रूप, एक बार फिर से साबित किया खुद को सबसे तेज

इस मैच में जीत को जीतना जरूरी था –

भारत के खिलाफी शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके मैथ्यूज 3
Photo Credit : Getty Images

मैथ्यूज का कहना है कि भारत के खिलाफ जीत हासिल करनी बहुत ही जरूरी थी। उन्होंने कहा, यह मैच हमारे लिए बहुत ही जरूरी था। मैच के दौरान हम थोड़ा दबाव भी था। लेकिन हम सभी ने खुलकर बल्लेबाजी करने का निश्चय किया था। इस मैच में हम अपनी योजनाओं के मुताबिक ही खेले हैं। हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन से खुद को साबित किया है।

 

Advertisment
Advertisment

खिलाड़ियों ने खुलकर की बल्लेबाजी –

भारत के खिलाफी शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके मैथ्यूज 4
Photo Credit : Getty Images

इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। मैथ्यूज ने कुसाल मेंडिस और दनुष्का गुनाथिलका का जिक्र करते हुए कहा, हमारी टीम के हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन किया है। मेंडिस और दनुष्का की बल्लेबाजी दमदार रही है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने खुलकर बल्लेबाजी की है। इन खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत आधार दिया था। इसके बाद मध्यक्रम में कुसाल परेरा ने शानदार प्रदर्शन किया है।  आईपीएल फाइनल न खेलने के बाद भी डेविड वार्नर ने दिया रोहित शर्मा और स्टीवन स्मिथ को मात,रचा इतिहास

इस तरह रहा था श्रीलंकाई खिलाड़ियों का प्रदर्शन –

भारत के खिलाफी शानदार जीत दर्ज करने के बाद भी इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ करते नहीं थके मैथ्यूज 5
Photo Credit : Getty Images

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 48.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया था। इस टीम से दनुष्का ने 72 गेंदों का सामना करते हुए 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। इनके साथी खिलाड़ी कुसाल मेंडिस ने 89 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वहीं कुसाल परेरा ने 44 गेंदों में 47 रन बनाए थे, लेकिन चोटिल होने की वजह से मैच पूरा हुए बिना ही लौटना पड़ा।