ज़हीर को सगाई की बधाई देते हुए ऐसी बड़ी गलती कर बैठे टीम इंडिया के कोच, अनिल कुंबले की बन गए हंसी के पात्र 1

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ सगाई के बंधन में बंध गए हैं। सोमवार को इस खबर के आते ही लोगों सोशल मीडिया पर जहीर और सागरिका को बधाई देना शुरू कर दिया। इस खुशी के मौके पर जहीर ने भी सोशल मीडिया पर सागरिका के साथ एक तस्वीर साझा की है।  युनिस खान ने 10 हज़ार रन पुरे करने के बाद दिया विवादित बयान, कहा ये खिलाड़ी तोड़ेगा सचिन तेंदुलकर के सभी रिकॉर्ड

एक अजीब स्थिति तब बन गई, जब बधाई देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर सागरिका घाटगे की जगह सागरिका घोष को टैग कर दिया और बधाई देनी शुरू कर दी। दरअसल सागरिका घोष एक पत्रकार हैं। यहां तक की भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले ने भी यह गलती कर दी। अनिल ने ट्वीटर पर दोनों को बधाई दी। उन्होंने सागरिका घोष को टैग करके लिखा, आप दोनों को ढेरों शुभकामनाऐं।

Advertisment
Advertisment

कुंबले ने कुछ इस तरह ट्वीट किया –

ज़हीर को सगाई की बधाई देते हुए ऐसी बड़ी गलती कर बैठे टीम इंडिया के कोच, अनिल कुंबले की बन गए हंसी के पात्र 2

दरअसल यह गलती सबसे पहले अनिल गुंबले ने ही की थी। उन्होंने सागरिका घाटगे की जगह सागरिका घोष को टैग कर दिया था। जब उन्होंने इस गलती का एहसासा हुआ तब उन्होंने उस ट्वीट को हटा कर दूसरा ट्वीट किया, जिसमें सागरिका घाटगे को टैग किया।

मामला यहीं नहीं थमा, इस गलती को दिल्ली डेयरडेविल्स के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल ने भी दोहराया। उन्होंने भी सागरिका घाटगे की जगह सागरिका घोष को टैग कर दिया था।

Advertisment
Advertisment

जब पत्रकार सागरिका घोष को इस बात का पता चला तब उन्होंने भी ट्वीटर पर इसका जवाब दिया। सागरिक घोष ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जवाब में लिखा, उप्स, गलत सागरिका सर, मैं दो बच्चों की मां हूं। उन्होंने कुछ इस तरह ट्वीट किया –

अब यह बात आग की तरह फैल गई है। हालांकि जिन लोगों ने इससे जुड़ी गलती की थी, उन्होंने इसे सुधार लिया है। बहरहाल जहीर ने अभी तक इससे जुड़ा कोई बयान नहीं दिया है।