धोनी की बेटी जीवा को लेकर अनुपम खेर ने कहा बहुत ही ज्यादा जीनियस हैं जीवा और तेज गा सकती है राष्ट्रगान 1

बॉलीवुड के दिग्गज और मशहुर अभिनेता अनुपम खेर को कौन नहीं जानता. अनुपम खेर के दमदार अभिनय की मिसाले दी जाती हैं. बॉलीवुड की दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसने अनुपम खेर के साथ काम ना किया हो. खान से लेकर बच्चन तक अनुपम खेर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं.

पहुंचे धोनी के शहर 

Advertisment
Advertisment

धोनी की बेटी जीवा को लेकर अनुपम खेर ने कहा बहुत ही ज्यादा जीनियस हैं जीवा और तेज गा सकती है राष्ट्रगान 2

सोमवार, 2 अक्टूबर को अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म ‘रांची डायरीज‘ के प्रमोशन के लिए रांची पहुंचे थे. हम सभी जानते हैं, कि रांची भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का होम टाउन हैं और धोनी के होम टाउन में अनुपम खेर पहुंचे और धोनी उनसे मिलने का अवसर अपने हाथों से जाने दे ऐसा भला कैसे हो सकता हैं.

जैसे ही एमएम धोनी को अनुपम खेर के रांची में होने की खबर मिली, उन्होंने तुरंत अपने घर पर आने का निमंत्रण दे दिया. अनुपम खेर भी उसके बाद धोनी से मिलने जा पहुंचे.

मुलाकात की सब से 

Advertisment
Advertisment

धोनी की बेटी जीवा को लेकर अनुपम खेर ने कहा बहुत ही ज्यादा जीनियस हैं जीवा और तेज गा सकती है राष्ट्रगान 3

रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचने के बाद अनुपम खेर उनके पूरे परिवार से मिले और इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें आज कल सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल भी हो रही हैं. अनुपम खेर ने एमएस धोनी की बेटी जीवा के बारे ट्वीट करते हुए कहा, कि

”महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली लड़की हैं. जीवा राष्ट्रगान के साथ साथ अन्य गाने भी जोर जोर से गा सकती हैं. इश्वर उस पर अपनी कृपा बनाये रखे.”

यहाँ देखे ट्वीट:

इससे पहले अनुपम खेर ने एक ओर ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी का शुक्रिया अदा किया. अनुपम ने ट्वीट करते हुए कहा, कि

”डियर साक्षी और एमएस धोनी गर्मजोशी भरे आवभगत के लिए बहुत बहुत शुक्रिया…. आपका नया घर बहुत ही अच्छा लगा…. माता पिता से मिलना हमेशा से आशीर्वाद के समान होता हैं…”

बड़े पर्दे पर बन चुके हैं धोनी के पिता 

धोनी की बेटी जीवा को लेकर अनुपम खेर ने कहा बहुत ही ज्यादा जीनियस हैं जीवा और तेज गा सकती है राष्ट्रगान 4

आप सभी को याद दिला दे, कि अनुपम खेर को महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बनी बायोपिक फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी‘ में भी देखा गया था. इस फिल्म में अनुपम खेर ने एमएस धोनी के पिता पान सिंह धोनी की भूमिका निभाई थी और दर्शकों द्वारा भी उनके किरदार को खासा पसंद किया गया था.

बहरहाल अनुपम खेर की यह नई फिल्म ‘रांची डायरीज’ इस महीने की 13 तारीख को बड़े पर्दे पर दस्तक देती हुई दिखाई देंगी और मौजूदा समय में अनुपम खेर इस फिल्म के प्रमोशन में जोरो शोरो के साथ लगे हुए हैं.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.