भारत वापस लौट रही है विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा तो ये क्या कह गयी धवन की पत्नी आयशा 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है और अभी तक पहले टेस्ट का दूसरा दिन ख़त्म हो चूका है, जिसमें अफ्रीका का पलड़ा भारी दिख रहा हैं। इसी बीच ख़बरें ये मिल रही है कि विराट कोहली कि वाइफ अनुष्का शर्मा अब वापस भारत लौट रही हैं।

दरअसल आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 27 दिसंबर को यहाँ दक्षिण अफ्रीका आयी थी, जिसके साथ कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ पत्नियाँ भी थी, जिसमें से अनुष्का शर्मा भी थी और अभी वापस इंडिया लौट रही हैं।

Advertisment
Advertisment

आखिर क्यों जा रही है इंडिया वापस

इसी बीच आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा अब भारत वापस जा रही है और इसका कारण यह है कि अनुष्का शर्मा को आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग करनी है इस कारण इंडिया लौटना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि अनुष्का के साथ इस फिल्म में शाहरुख़ खान और कैटरिना कैफ को देखा जाएगा। इस प्रकार उनकी साथी यानि शिखर धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी अनुष्का के वापस लौटने से खुश नहीं है, क्योंकि ये दोनों यहाँ अफ्रीका में एक साथ समय बिता रही थी खासतौर पर जिम में। बता दें कि इन्होंने जिम की एक फोटो भी अपलोड की थी।

https://www.instagram.com/p/Bdmfa8oBQNC/?taken-by=aesha.dhawan5

Advertisment
Advertisment

धवन की वाइफ आयशा मुखर्जी ने एक फोटो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि “मैं अपनी ट्रेनिंग पार्टनर को हमेशा याद करुँगी, क्योंकि अब वह वापस इंडिया जा रही हैं।”

11 दिसंबर को की थी इटली में शादी

आपको याद दिला दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को भारत से बाहर इटली जाकर शादी कर दी थी और बाद में इन दोनों ने फिनलैंड में हनीमून भी मनाया था और बाद में 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन रखा था और बाद में मुंबई में बहुत बड़ा रिसेप्शन रखा था, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड के बहुत बड़ी-बड़ी हस्तियाँ आयी थी। इस प्रकार अब अनुष्का शर्मा अफ्रीका में कोहली के साथ नजर नहीं आयेंगी।

बता दें कि विराट कोहली और वाइफ अनुष्का शर्मा दक्षिण अफ्रीका आने बाद भी बहुत सुर्खियों में है और इनके कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसमें ये सड़कों डांस कर रहे है, तो कहीं समुद्री इलाकों में मौज मस्ती।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।