सचिन की बायोपिक में इस महान सिंगर ने दी है अपनी आवाज, गाने को सुनकर रोंगटे हो जायेंगे खड़े 1

सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म ‘सचिन, अ बिलियन ड्रीमस’ काफी चर्चा में चल रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से कई महान खिलाड़ियों और फिल्मी सितारों मे सचिन को शुभकामनाऐं दी हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आयी है।  धोनी के खेल को लेकर सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान, तीन पारियों में फ्लॉप होने के बाद धोनी को अच्छा टी-20 बल्लेबाज़ नहीं मानते गांगुली

टाइमस ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के निर्माता और निर्देश इसके पहले गाने को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। महत्वपूर्ण बात यह भी है. कि इस गाने को संगीत सम्राट ए.आर. रहमान ने गाया है और कम्पोज किया है।  इस गाने की खास बात यह है, कि यह सचिन के जन्मदिन से मेल खाता है। इस गाने का टाइटल ‘हिंद मेरे जिंद’ रखा गया है।

Advertisment
Advertisment

ऐसा माना जा रहा है, कि इस गाने को सुनने के बाद श्रोताओं में देशभक्ति की भावना जागृति होगी। इस फिल्म की शुरूआत सचिन के बचपन से होती है। इसमें सचिन के बचपन को दिखाया गया है। जब सचिन 10 साल के थे तब उन्होंने कपिल देव को वर्ल्डकप उठाये देखा था। इसके बाद किस तरह से सचिन एक सामान्य परिवार के होने के बावजूद भी कैसे इतना लम्बा सफर तय किया है, इसे भी दिखाया गया है।

सचिन अ बिलियन ड्रीम्स को 26 मई के दिन रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म के रिलीज होती ही यह दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जायेगा। इस फिल्म का इंतजार सचिन के करोड़ों प्रशंसक कर रहे हैं। सचिन को फॉलो करने वालों में कई महान खिलाड़ी और फिल्मी सितारे भी हैं।  जिस खिलाड़ी के लिए 2 साल पहले वीरेंद्र सहवाग ने कहा था, आईपीएल को अलविदा, उसी खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट को ऊंचाईंयों तक पहुंचाने में सचिन की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। फिल्म में सचिन के योगदान को बखूबी दर्शाया गया है। छोटे सचिन का किरदार उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर निभा रहे हैं।

यहाँ देखे विडियो: 

Advertisment
Advertisment

https://youtu.be/p7Me4MrzuVQ