अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ का नाम मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में हुआ शामिल 1

कोरोना महामारी के बाद क्रिकेट अब धीरे-धीरे अपने पुराने ढर्रे पर लौट रहा है। इसी बीच अब सभी देश घरेलू क्रिकेट का आयोजन भी शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में भारत में भी पिछले दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन हुआ। अब बीसीसीआई विजय हज़ारे ट्रॉफी का आयोजन करवाने जा रही है। आगामी टूर्नामेंट में अर्जुन तेंदुलकर खेलते नजर आ सकते हैं।

क्या विजय हज़ारे ट्रॉफी खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ?

अर्जुन तेंदुलकर

Advertisment
Advertisment

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है की इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं होगा बल्कि बोर्ड इस साल विजय हज़ारे वनडे ट्रॉफी का आयोजन करवाएगा। इसी बीच अब सभी टीमें विजय हज़ारे ट्रॉफी की तैयारियों में जुट चुकी हैं।

मुंबई क्रिकेट संघ भी आगामी विजय हज़ारे ट्रॉफी के तैयारियों में जुट चुका है। मुंबई क्रिकेट संघ ने हाल ही में अपने 104 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। वही भारतीय के युवा स्टार ओपनर बल्लेबाजों में से एक पृथ्वी शॉ भी मुंबई की इस लिस्ट में शामिल हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेले थे अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ का नाम मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में हुआ शामिल 2

सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर हाल ही में भारत के घरेलू में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉय में भी खेलते नजर आए थे। अर्जुन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी  में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। डेब्यू मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस मैच में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला और उनकी टीम हरियाणा के हाथों हार भी गई।

Advertisment
Advertisment

साल 2018 में अर्जुन ने भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन सीनियर टीम में आने के लिए उन्हें दो साल इंतजार करना पड़ा। घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से डेब्यू करके तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।

मुंबई के लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

अर्जुन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ का नाम मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में हुआ शामिल 3मुंबई क्रिकेट संघ ने आगामी विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए जो संभावित लिस्ट जारी की है उसमें अर्जुन तेंदुलकर और शॉ के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, धवल कुलकर्णी, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है।

मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव संजय नाइक और संयुक्त सचिव शाह आलम शेख ने एक बयान में मुंबई के संभावित लिस्ट में शामिल खिलाड़ियों को निर्देश दिए और उन्होंने कहा-

”सभी चयनित खिलाड़ियों से अनुरोध किया जाता है कि वे सोमवार को एमसीए शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रिपोर्ट करें, सभी खिलाड़ियों को 1 फरवरी 2021 को सुबह 8.00 बजे रिपोर्ट करना है”

Ashish Yadav

We research, write and report – that’s our job.