IPL 2021: जहीर खान ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर लगाई बोली, साथ ही दी ये चेतावनी 1

आईपीएल 2021 की नीलामी में 130 खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की भी बोली लगी. आखिरी नाम नीलामी में उनका ही था. नीलामी में इस युवा ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख की कीमत में खरीद लिया है. वह क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र हैं. सभी की उम्मीदों के अनुसार रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने उन्हें अपने पाले में शामिल किया. अब वो पहली बार आईपीएल खेलते नजर आयेंगे.

खरीदे जाने पर अर्जुन तेंदुलकर ने कही ये बात

IPL 2021: जहीर खान ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर लगाई बोली, साथ ही दी ये चेतावनी 2

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर ने खुद के चुने जाने पर मुंबई इंडियंस के मालिकों और कोचों को धन्यवाद कहा है. मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमे अर्जुन तेंदुलकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं.

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे जाने के बाद अपना एक बयान जारी करते हुए कहा,

“मैं बचपन से ही मुंबई इंडियंस का डाई हार्ट फैन राह हूं. मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं कोचों, मालिकों और सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहूंगा.” 

जहीर खान ने बताया क्यों किया अर्जुन को टीम में शामिल

IPL 2021: जहीर खान ने बताया क्यों मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर लगाई बोली, साथ ही दी ये चेतावनी 3

जहीर खान ने आइपीएल 2021 के ऑक्शन के बाद कहा,

Advertisment
Advertisment

“अर्जुन तेंदुलकर बहुत ही मेहनती बच्चा है, वह काफी सीखना चाहता है, यह सबसे एक्साइटिंग बात है. सचिन तेंदुलकर का बेटा होने का अतिरिक्त दबाव उस पर हमेशा रहेगा, यह ऐसी चीज है, जिसके साथ उसे जीना होगा. हालांकि, टीम के माहौल से उसे मदद मिलेगी.”

बात करें अर्जुन तेंदुलकर की तो इससे पहले भी वो मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं. पिछले साल जब कोरोनावायरस की वजह से आईपीएल का आयोजन भारत से बाहर दुबई में हुआ तो भी अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम के साथ थे.

अर्जुन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं, तेज गेंदबाजी करने के अलावा वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उनको सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मौका मिला था, लेकिन वे छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए थे। यहां तक कि टीम भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.