अशोक डिंडा अंतिम ओवर के साथ बने राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट के सबसे महंगे गेंदबाज, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 1

आईपीएल के दूसरे मैच में आज  राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट और मुंबई इंडियंस के बीच पुणे के एसीए स्टेडियम में मैच खेला गया। राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट के नए कप्तान स्टीवन स्मिथ  ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने  पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वैसे तो राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट ने मुंबई इंडियंस पर अपना शिकंजा कस रखा था, लेकिन आखिरी ओवर में बंगाल टीम के तेज गेंदबाज के एक ओवर में 30 रन के कारण मुंबई इतना बड़ा स्कोर करने में सफल रहा।

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम में वापसी की राह देख रहे आशोक डिंडा ने राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट के गेंदबाजी आक्रमण की शुरूआत की थी। अशोक डिंडा ने अपने पहले तीन ओवर में तो 28 रन ही दिए थे। लेकिन डिंडा के आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने इसकी जबरदस्त धुनाई करते हुए पूरी तरह पस्त कर दिया।विडियो: 14.1ओवर की गेंद पर आज एक बार फिर धोनी भूले नहीं है वो इस साल कप्तान और चल रहा है आईपीएल

आखिरी ओवर में अशोक डिंडा ने पहली तीन गेंदो पर तीन छक्के दे डाले। हार्दिक पंड्या ने अशोक डिंडा को बराबर अपना शिकार बनाया। पहली तीन गेंदो पर तीन छक्के खाने के बाद भी अशोक डिंडा संभल नही पाए और चौैथी गेंद पर चौका दे बैठे। इसके बाद अशोक डिंडा की पांचवी गेंद को हार्दिक ने एक बार और छक्के के लिए पहुंचा दी।

इस तरह अपनी गेंदों को पिटता देख अशोक डिंडा का हौसला पूरी तरह पस्त हो गया और उन्होनें आखिरी गेंद वाइड फैंक दी। एक और अतिरिक्त गेंद को डिंडा ने हार्दिक के बल्ले को जरूर चकमा दिया, लेकिन इस बीच दोनों ही बल्लेबाजो ने एक रन बाई के रूप में पूरा कर लिया।वार्नर ने माना सिर्फ एक शर्त पर सनराइजर्स हैदराबाद बचा सकता है अपना आईपीएल ख़िताब

अशोक डिंडा के इस आखिरी ओवर में कुल 30 रन बने जो राईजिंग पुणे सुपरजॉएंट की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इस महंगे ओवर के साथ ही अशोक डिंडा ने अपने चार ओवर में 57 रन लुटाए।

Advertisment
Advertisment