टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन (Ashwin) आए दिन किसी ना किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते ही रहते हैं। फिर चाहे वो मांडकिंग हो, वर्ल्ड कप या एशिया कप की टीम को लेकर चयन हो। अश्विन हर मुद्दे पर अपनी राय रखते ही रहते हैं। इसी बीच ये दिग्गज खिलाड़ी फैंस पर भड़क गया है क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल प्रोडक्ट बताया जाता है। आइये जानते हैं, अश्विन ने क्या कहा है ?
फैंस पर भड़के अश्विन
दरअसल, हाल ही में एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया है, जिसमे कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए गए हैं। तिलक वर्मा को बिना किसी अनुभव के चुन लिया गया जबकि अनुभवी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर दिया गया। इसको लेकर फैंस के भीतर काफी गुस्सा है।
सोशल मीडिया पर टीम की काफी आलोचना हो रही है। फैंस चुने गए खिलाड़ियों को IPL प्रोडक्ट बता रहे हैं। खासतौर पर तिलक वर्मा को ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं और इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा है। तिलक के साथ कप्तान रोहित शर्मा भी ट्रोल हो रहे हैं। अब ऐसे ही लोगों पर आर अश्विन (Ashwin) भड़क गए हैं।
क्या बोले अश्विन ?
गौरतलब है कि आईपीएल को लेकर खिलाड़ियों को ट्रोल करने वाले फैंस पर आर अश्विन (Ashwin) भड़क गए हैं। उन्होंने कहा,
“एक विशेष फ्रेंचाइजी के फैंस अपनी टीम के खिलाड़ियों को भारत के लिए खेलते देखना चाहते हैं।”
अश्विन ने आगे कहा,
“जब खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उन्हें IPL के नजरिए से देखना बंद कीजिए। एक बार IPL खत्म हो जाए तो इससे आगे बढ़ जाना चाहिए। जब खिलाड़ी भारत के लिए खेले तो उसे स्वीकार करें। प्रशंसक IPL के बाद भी युद्ध में उलझे रहते हैं।”
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब अश्विन फैंस पर भड़के हैं। इससे पहले भी वो फैंस को अपनी सीमाएं लांघने के लिए खरी-खोटी सुना चुके हैं। वहीं, अश्विन ने तिलक को एक बैकअप खिलाड़ी बताया है और सूर्या को एक्स फैक्टर कहा है।