वर्तमान समय में चल रही भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया है| साथ ही उन्होंने भारतको सीरीज जीतवाने में अहम् भूमिका भी निभाई है|

अश्विन ने आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग में भी जबर्दस्त छलांग लगाईं है| अश्विन गेंदबाजों की लिस्ट में पहली बार दुसरे स्थान पर पहुँच गए हैं| जबकि बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप स्थान पर बने एबी. डिविलियर्स अपने स्थान से पीछे खिसक गए हैं|

Advertisment
Advertisment

नागपुर टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर आर. अश्विन ने अपनी टीम की जीत के लिए अहम् भूमिका निभाई है| इसके साथ ही अश्विन आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट रैंकिंग की गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान से दुसरे स्थान पर पहुँच गए हैं| जोकि अब तक का उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है|

आईसीसी द्वारा जारी इस रैंकिंग में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और पाकिस्तान के यासिर साह 846 अंक के साथ संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं| जबकि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रांड अब पांचवे स्थान पर खिसक गए हैं|

 

इस रैंकिंग में सबसे जबर्दस्त छलांग ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने लगाईं है जो इतिहास के पहले डे-नाईट टेस्ट में न्यूजीलैंड के 9 विकेट लेने में सफल रहे| जिसके दम पर वो 10 पायदान की छलांग के साथ अब इस रैंकिंग में 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं| इस रैंकिंग में अमित मिश्रा 31वें स्थान पर हैं|

Advertisment
Advertisment

अगर हम बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और इंग्लैंड के जोई रूट संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर बने हुए हैं| जबकि टॉप पर बने हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी. डिविलियर्स अब तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं| भारतीय बल्लेबाजों में मुरली विजय 12वें स्थान पर हैं, विराट कोहली 16वें स्थान पर हैं, शिखर धवन 32वें स्थान पर हैं जबकि रिद्धिमान साहा 92वें स्थान पर हैं|

ऑल राउंडर की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क 5वें स्थान पर पहुँच गए है| अगर हम टीमों की आईसीसी टेस्ट चैम्पिंस की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया 109 अंकों के साथ दुसरे स्थान पर है| और अगर भारत दक्षिण अफ्रीका से चौथा मैच जीतती है तो भारत के 110 अंक हो जायेंगे और भारत दुसरे स्थान पर पहुँच जाएगा|

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...