Posted inक्रिकेट

एशिया कप 2016 फाइनल : बांग्‍लादेश पर भारत की जीत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े

क्रिकेट डेस्‍क, रविवार को बांग्‍लादेश के मीरपुर में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान बांग्‍लादेश को पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। बारिश से बाधित रहे फाइनल को अंपायर ने 15-15 ओवरों का कर दिया था, जिसके बाद पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बांग्‍लादेश की टीम ने पांच विकेट खोकर 120 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने सात गेंद रहते हुए ही जीत दर्ज कर ली।

हालांकि, 120 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्‍छी नहीं रही। रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाते हुए टीम बैकफुट पर आ गई लेकिन इसके बाद सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन और अंत में बल्‍लेबाजी करने मैदान में उतरे कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की अतिशी पारी की बदौलत टीम ने जीत दर्ज करके छठवीं बार एशिया कप पर अपना कब्‍जा जमा लिया।

Advertisment
Advertisment

 

 

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में शिखर धवन 44 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी छह गेंदों पर दो छक्‍के और एक चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। आइए जानते हैं एशिया कप से जुडे कुछ महत्‍वपूर्ण आंकड़ें :

  • रविवार को मीरपुर में संपन्‍न हुआ एशिया कप की जीत के साथ भारत ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। भारत इकलौता एशियाई देश है जिसने छह बार एशिया कप अपने नाम किया है।
  • भारत के सीमित ओवरों के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने दो बार एशिया कप भारत को दिलावाया है।
  • इस साल खेले गए कुल 11 टी-20 मुकाबलों में भारत ने कुल दस में जीत दर्ज की है।
  • पिछले टी-20 विश्‍व कप के बाद भारत की जीत का आंकड़ा 69 फीसद रहा है।
  • टी-20 में लक्ष्‍य का पीछा करते हुए विराट कोहली का औसत 100 का है।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...

Posted inक्रिकेट

एशिया कप 2016 फाइनल : बांग्लादेश पर भारत की जीत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े

क्रिकेट डेस्क, रविवार को बांग्लादेश के मीरपुर में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान बांग्लादेश को पराजित कर टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। बारिश से बाधित रहे फाइनल को अंपायर ने 15-15 ओवरों का कर दिया था, जिसके बाद पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने पांच विकेट खोकर 120 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने सात गेंद रहते हुए ही जीत दर्ज कर ली।

हालांकि, 120 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट गंवाते हुए टीम बैकफुट पर आ गई लेकिन इसके बाद सलामी बल्‍लेबाज शिखर धवन और अंत में बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अतिशी पारी की बदौलत टीम ने जीत दर्ज करके छठवीं बार एशिया कप पर अपना कब्जा जमा लिया।

Advertisment
Advertisment

 

 

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में शिखर धवन 44 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाकर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी छह गेंदों पर दो छक्‍के और एक चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। आइए जानते हैं एशिया कप से जुडे कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ें :

  • रविवार को मीरपुर में सम्पन्न हुआ एशिया कप की जीत के साथ भारत ने एक रिकॉर्ड बना लिया है। भारत इकलौता एशियाई देश है जिसने छह बार एशिया कप अपने नाम किया है।
  • भारत के सीमित ओवरों के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने दो बार एशिया कप भारत को दिलावाया है।
  • इस साल खेले गए कुल 11 टी-20 मुकाबलों में भारत ने कुल दस में जीत दर्ज की है।
  • पिछले टी-20 विश्व कप के बाद भारत की जीत का आंकड़ा 69 फीसद रहा है।
  • टी-20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का औसत 100 का है।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...

error: Content is protected !!