PHOTOS: कौन है वो भारतीय लड़की जिससे ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल करने वाले हैं शादी 1

विदेशी क्रिकेटरों का भारतीय लड़कियों के साथ डेटिंग करना मानो ट्रेंड बन गया है। यह सिलसिला अब भी जारी है, पाकिस्तान के क्रिकेटर हसन अली ने अपनी मंगेतर शमिया आरज़ू के साथ निकाह किया। अब इस लंबी होती लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भी पिछले 2 सालों से भारतीय मूल की लड़की को डेट कर रहे हैं। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने और शादी के बंधन में बंधने का मन बना रहा है।

2 सालों से डेटिंग कर रहे हैं ग्लेन-विनी

PHOTOS: कौन है वो भारतीय लड़की जिससे ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल करने वाले हैं शादी 2

Advertisment
Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के टी 20 स्पेसलिस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और भारतीय मूल की विनी रमन पिछले 2 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैक्सवेल भी विनी रमन से शादी करके हसन अली की राह पर चलने का विचार बना रहे हैं। हालांकि, उनकी शादी की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अगर ये ऑलराउंडर भारतीय मूल की लड़की विनी रमन से शादी करते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन जाएंगे जिन्होंने भारतीय मूल की लड़की को अपनी दुल्हन बनाया है।

आपको बता दें, इससे पहले, 2014 में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर शॉन टैट भारतीय लड़की, माशूम सिंघा के साथ शादी करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने थे। यह जोड़ी एक आईपीएल पार्टी के दौरान मिली थी और शादी से ठीक पहले एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह से खेली।

फॉर्मासिस्ट हैं ग्लेन मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन

विनी रमन के साथ रिलेशनशिप में हैं। विनी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सेटल हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह पेशे से फार्मासिस्ट हैं। विनी रामन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्रेमी मैक्सवेल के साथ देश-विदेश के टूर की तस्वीरें भी डाली हैं। यह कपल कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अवॉर्ड सेरेमनी में भी एक साथ स्पॉट हुआ था।

Advertisment
Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ग्लेन मैक्सवेल-विनी रमन की तस्वीरें

https://www.instagram.com/p/BuYXAL9Fqgk/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B1iPLxkFMsh/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B0QaUPIFk_m/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B0A5gH-lVPY/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bvqat7qFAGF/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Bv1DMjWlkzN/?utm_source=ig_web_copy_link

काउंटी खेल रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

PHOTOS: कौन है वो भारतीय लड़की जिससे ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल करने वाले हैं शादी 3

ऑस्ट्रेलिया का ये ऑलराउंडर खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड मे टी20 ब्लास्ट में लंकाशायर के लिए खेल रहा है. विश्व कप में खराब फॉर्म से जूझ रहे मैक्सवेल अब एस लीग में बहुत ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहें हैं. इस खिलाड़ी ने अपने टीम को अब तक कई मैच जिताए.

विश्व कप में मैक्सवेल का औसत मात्र 22 का ही रहा बल्ले से जबकि गेंद से वो विकेट के लिए तरसते रहें थे. खबरों के अनुसार मैक्सवेल और विनी रमन इस साल के अंत तक शादी करने का फैसला ले सकते हैं. अब देखना हैं की कब तक मैक्सवेल अपनी शादी की डेट के बारें मे मीडिया को बताते हैं.