गौतम गंभीर की देशभक्ति देख इस ऑस्ट्रेलियाई को हुई जलन, गौतम गंभीर को बताया आतंकवादी तो मिला करारा जवाब 1

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार डेनिस फ्रीडमेन एक बार फिर चर्चा में आ गए है और इस बार इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर को लेकर ट्वीट किया है। गौतम गंभीर जिन्होंने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया है।

गौतम गंभीर की देशभक्ति देख इस ऑस्ट्रेलियाई को हुई जलन, गौतम गंभीर को बताया आतंकवादी तो मिला करारा जवाब 2

Advertisment
Advertisment

गौतम गंभीर की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था और इसी कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ी। इस तरह अब गंभीर आईपीएल में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आयेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट डेनिस ने अपना ट्वीटर पर नाम भी बदल दिया है और अब उन्होंने “डेनिस गंभीर” रख दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि “गौतम गंभीर मौखिक आतंकवादी/टेररिस्ट है, इनके ये बोल फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खतरनाक साबित हो सकते है।”

https://twitter.com/DennisCricket_/status/989812943565934592

दरअसल आपको बता दें कि अपनी कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने कल मीडिया में बात करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान के सम्बन्ध वास्तव में सुधारने ही है, तो इसके लिए हमें केवल खेल को नहीं बल्कि म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को भी शामिल करना चाहिए। तब तक इन्हें भारत में नहीं आने देना चाहिए जब तक सम्बन्ध सुधर न जाए।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद जर्नलिस्ट डेनिस के किये गए ट्वीट लोगों ने काफी कमेन्ट किये है, जिसमें इन्होंने भला-बुरा कहा है। क्रिकेटर गंभीर ने यह भी कहा था कि भारत सरकार को सीमा पर मारे जा रहे सैनिकों के आतंकवादियों पर सख्ती से पेश आना चाहिए और सुरक्षा बढानी चाहिए।

याद हो कि पूर्व कप्तान गौतम गंभीर जो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते है और देशभक्ति और भारतीय सैनिकों से सम्बन्धित ट्वीट करते रहते है और अब इन्होंने यह मीडिया में भी दिया जिसके बाद डेनिस ने इन्हें मौखिक आंतकवादी बता दिया है।

https://twitter.com/RajuRejiamar/status/989825357292466177

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।