IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 1

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब धीरे-धीरे रोमांच छाने लगा है। जहां गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने महेन्द्र सिंह धोनी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अंतिम गेंद में जीत हासिल कर 2 अहम अंक हासिल किए।

CSKvsMI मैच में इन खिलाड़ियों को मिले अवार्ड

गुरुवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से मैच को अपने नाम कर इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे, जिसे सीएसके ने अंतिम गेंद में हासिल किए।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 2

मुंबई-चेन्नई के इस मैच में कई खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें से कुछ खिलाड़ियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। आईए डालते हैं नजर इस मैच में किन-किन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार…

मैन ऑफ द मैच- मुकेश चौधरी

आईपीएल के इस सीजन में कई युवा खिलाड़ी छाए हुए हैं, जिसमें अब चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने कमाल किया है। मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट के साथ मैन ऑफ द मैच बने।

Advertisment
Advertisment

पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच- महेन्द्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और बेहतरीन फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अंदाज में मैच को फिनिश किया। उन्होंने 13 गेंद में 215 की स्ट्राइक रेट से 28 रन बनाए। उन्हें पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।

IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 3

क्रेड पावर प्लेयर ऑफ द मैच- मुकेश चौधरी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस मैच में पावर प्ले में ही तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने बढ़िया शुरुआत दे दी थी। मुकेश चौधरी ने पावर प्ले के दौरान 3 विकेट झटके। उन्हें मैच में क्रेड पावर प्लेयर ऑफ द मैच प्रदान किया गया।

ड्रीम इलेवन गेम चेंजर ऑफ द मैच- डेनियल सैम्स

आईपीएल के इस सीजन में डेनियल सैम्स एक ओवर में 35 रन दे चुके हैं। लेकिन इसके बाद उन्होंने चेन्नई के खिलाफ वापसी की। मुंबई के इस तेज गेंदबाज से कमाल की गेंदबाजी कर इस मैच में ड्रीम इलेवन गेम चेंजर ऑफ द मैच चुने गए।

IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 4

स्विगी इंस्टामार्ट फास्टेट डिलिवरी ऑफ द मैच- राइली मैरिडिथ

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज राइली मैरिडिथ ने अपनी रफ्तार का नमूना पेश किया। मैरिडिथ ने इस मैच में एक गेंद 145.5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली। वो मैच में स्विगी इंस्टामार्ट फास्टेट डिलिवरी चुने गए।

अपस्टोक्स मोस्ट वेल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच- मुकेश चौधरी

राजस्थान के भीलवाड़ा के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी इस मैच में पूरी तरह से छाए रहे। मुकेश चौधरी ने मुंबई इंडियंस के शुरुआत में 3 विकेट निकालकर इस मैच के मोस्ट वेल्यूएबल खिलाड़ी बने। उन्हें अपस्टोक्स मोस्ट वेल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच दिया गया।

IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 5

अनएकेडमी लेट्स क्रेक इट सिक्स ऑफ द मैच- अंबाती रायडू

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने इस मैच में कमाल की पारी खेली। रायडू ने अपनी 40 रन की पारी के दौरान 3 छक्के भी जड़े। इसी कारण से रायडू को अनएकेडमी लेट्स क्रेक इट सिक्स ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रूपे ऑन गो फोर ऑफ द मैच- तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा इस मैच में एकमात्र फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज रहे। तिलक वर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। जो रूपे ऑन गो फोर ऑफ द मैच रहे।

IPL 2022- मुंबई-चेन्नई मैच में इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार, जाने इस मैच की अवार्ड लिस्ट 6