पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भारत नहीं बल्कि इस देश को बताया श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार 1

भारतीय टीम इनदिनों अपने अफ्रीकी दौर पर है। 24 फरवरी को द.अफ्रीका और भारत के बीच टी-20 सीरीज और दौरे का आखिरी मैच खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया स्वदेश वापस आ जाएगी। अगले महीने की 6 तारीख से भारत-बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टी-20 ट्राई सीरीज का आयोजन होगा।

जिसका पहला मैच भारत बनाम श्रीलंका के बीच 6 मार्च को कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में भी अपने जीत के सिलसिले को बनाए रखने के उद्देश्य से उतरेगी। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका भी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। इस सीरीज पर सभी की निगाहें तीनों ही टीमों पर टिकी हुई हैं।

Advertisment
Advertisment

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजेकर ने इस सीरीज में बांग्लादेश को लेकर बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि सीरीज में बांग्लादेश के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुधार करने के लिए बहुत कुछ है। मांजेकर ने कहा कि भारत के बाद बांग्लादेश दूसरी सबसे मजबूत टीम है।

मजबूत स्थित में बांग्लादेश

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भारत नहीं बल्कि इस देश को बताया श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार 2

देश के लिए 37 टेस्ट और 74 एक दिवसीय मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर संजय मांजेकर ने कहा कि बांग्लादेश मजूबत स्थित में है। उसके पास करने के लिए बहुत कुछ है। अंतर्राष्ट्रीय पटल पर उसे अपनी नई छाप बनाने का अच्छा मौका है।

Advertisment
Advertisment

संजय मांजेकर ने कहा”निदहास ट्राफी बांग्लादेश के लिए दुनिया में क्रिकेट को दिखाने के लिए एक नया मौका है। साल बीत चुका है। बांग्लादेश टीम धीरे-धीरे मजबूत बन चुकी है। इस टीम में शारीरिक शक्ति,फिटनेस और खिलाड़ियों का आत्मविश्वा और बहुत कुछ है।” 

बांग्लादेश के पास हैं गेम चेंजर प्लेयर

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भारत नहीं बल्कि इस देश को बताया श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार 3

संजय मांजेकर ने कहा कि बांग्लादेश के पास इस समय कई गेंम चेंजर प्लेयर हैं। जो कभी भी गेम का रूख बदल सकते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लिए बहुत कुछ करना होगा।

”बांग्लादेश अभी भी विदेशी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। भारत  के लिए भी कुछ हद तक ऐसा ही है। बांग्लादेश इस ट्राई सीरीज में शाकिब और मुस्तफीजुर के साथ दूसरी सबसे मजबूत टीम है। ये दोनों ही खिलाड़ी मैच का रूख पलट सकते हैं। ये दोनों अकेले नहीं हैं,यहां तक तमीम इकबाल भी अपने फॉर्म में प्रभावपूर्ण होते हैं।”

त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश ने दिखाई ताकत

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भारत नहीं बल्कि इस देश को बताया श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार 4

 बांग्लादेश ने पिछले महीने हुए त्रिकोणीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इस सीरीज में श्रीलंका-बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच हुआ था। सीरीज के शुरूआती मैचों में बांग्लादेश ने दोनों ही टीमों को मात दिया था। हालांकि बाद में उसे फाइनल मुकाबले में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था।
मांजेकर ने कहा कि,
‘बांग्लादेश में क्रिकेट के प्रति काफी जूनून हैं।जो देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने में टीम को काफी मदद मिलेगी।’

‘बांग्लादेश का उदय बड़ी खबर है। क्रिकेट वहां एक लोकप्रिय खेल बन चुका है। वास्तव में ये भारत की तुलना में ज्यादा लोकप्रिय है। कुछ वर्षों पहले बांग्लादेश भारत में था। लेकिन वर्तमना में वो अलग खेल देश बन गया है। वहां पर सितारे हैं। आप ढाका में विभिन्न उत्पादों का प्रचार करते हुए खिलाड़ियों के बिल बोर्ड देख सकते हैं।”

मुर्तजा की फिर से वापसी कराना चाहता है बोर्ड

पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने भारत नहीं बल्कि इस देश को बताया श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार 5

संजय मांजेकर का मानना है कि युवा नेतृत्व टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनका मानना है कि वो मशर्रफ मुर्तजा को एक बार भी टीम की आगुवाई करते हुए देखना चाहेंगे। मुर्तजा ने पिछले साल फरवरी में टी-20 से सेवानिवृत्ति ले ली थी।

हालांकि वनडे में वो टीम के लिए खेलेंगे।  बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा था कि यदि वह सेवानिवृत्ति से बाहर आने का फैसला करते हैं, तो बांग्लादेश पूर्व कप्तान मशर्रफ मुर्तजा को राष्ट्रीय टी- 20 टीम में वापस स्वागत करेगा।