श्रीदेवी की मौत पर बांग्लादेश में भी छाया शोक की लहर, मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये आँखे नम करने वाला बयान 1

24 फरवरी की सुबह अभिनेत्री श्रीदेवी के फैंस और बॉलीवुड के लिए सबसे दुखद दिन रहा। अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ दुबई पहुंची अभिनेत्री श्रीदेवी वतन तो लौटी, लेकिन बेजान जिस्म के साथ।  माहौल पूरा बदल चुका था। देश में शोक की लहर चल रही थी।

बॉलीवुड सितारों से लेकर फैंस इस ब्यूटी क्वीन के मौत की खबर से स्तब्ध रह गए। श्रीदेवी की अचानक मौत से सभी को गहरा आघात पहुंचा। क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने श्रीदेवी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Advertisment
Advertisment

कई भारतीय क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। तो वहीं इस अप्रत्याशित घटना से सीमाओं के बंधन टूट गए और पाकिस्तान के क्रिकेटरों ने भी श्रीदेवी के निधन में गहरा दुख जताया। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्यचयनकर्ता ने श्रीदेवी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुख्य चयनकर्ता ने जताया गहरा दुख

श्रीदेवी की मौत पर बांग्लादेश में भी छाया शोक की लहर, मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये आँखे नम करने वाला बयान 2

बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबदीन ने कहा कि, ”डूबने के कारण हुई श्रीदेवी की मौत काफी दुखद है। वो बांग्लादेश में बहुत लोकप्रिय थीं। वो बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थीं। हम सब उनके प्रति काफी उत्साहित थे। हमारी पत्नी आफ्रोज़ा एबेडिन रीना को भी वो काफी पसंद थीं। उनकी मौत पर हमें गहरा दुख पहुंचा है।”

Advertisment
Advertisment

मौत पर विवाद दुखद

श्रीदेवी की मौत पर बांग्लादेश में भी छाया शोक की लहर, मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये आँखे नम करने वाला बयान 3

श्रीदेवी की मौत के बाद देश की मीडिया ने कई तरह की स्टोरियां खुद ही डेवलप करनी शुरू कर दी। बीच में ही उनकी मौत पर सवाल उठने लगे थे। जिसका असर ये हुआ कि कई लोग मीडिया के इस रवैए से काफी निराश भी हुए। ऐसा ही हुआ बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता के साथ। उन्होंने कहा,

”हमने श्रीदेवी की कई फिल्में देखी और उन्हें पसंद करते थे। अफसोस इस बात का है कि मौत के बाद भी विवाद हुआ और यही सबसे ज्यादा दुखी करता है।”

निदहास ट्रॉफी में आमने-सामने होंगे दोनों देश

श्रीदेवी की मौत पर बांग्लादेश में भी छाया शोक की लहर, मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये आँखे नम करने वाला बयान 4

6 मार्च से शुरू हो रही टी-20 निदहास ट्रॉफी में भारत बांग्लादेश एक बार फिर आपस में भिड़ते नजर आएंगे। श्रीलंका के कोलंबो में हो रही इस सीरीज में श्रीलंका,भारत और बांग्लादेश हिस्सा लेंगे। सीरीज में सभी टीमें आपस में दो-दो मैच खेलेगी। सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दो टीमें 18 मार्च को सीरीज का फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

पाक क्रिकेटरों ने भी जताया दुख

श्रीदेवी की मौत पर बांग्लादेश में भी छाया शोक की लहर, मुख्य चयनकर्ता ने दिया ये आँखे नम करने वाला बयान 5

श्रीदेवी जितनी लोकप्रिय भारत में थीं उतनी ही लोकप्रियता उनकी पाकिस्तान में थी। यही वजह है कि उनकी मौत की खबर सुनते ही पाकिस्तान में शोक की लहर है। पाकिस्तान क्रिकेटर वकार युनुस और शोएब अख्तर ने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।