आईपीएल 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में 24 रन बनाकर रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 1

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस आईपीएल सीजन चेन्नई का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा है, लेकिन इसके बावजूद धोनी ने अपनी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से टीम को कई जीत दिलाई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी वह टीम को जीत के करीब ले गये, लेकिन एक रन से हार मिली।

अंतिम ओवर में 24 रन

आईपीएल 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में 24 रन बनाकर रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 2

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के अंतिम ओवर में उमेश यादव को 24 रन ठोक दिए। टीम को जीत के लिए 26 रनों की जरूरत थी। धोनी ने पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद दूसरी गेंद पर 111 मीटर का लम्बा छक्का लगाया।

अगली तीन गेंदों पर उन्होंने 14 और रन जड़ दिए। अंतिम गेंद पर टीम को सिर्फ दो रनों की जरूरत थी लेकिन गेंद धोनी के बल्ले पर नहीं लगी। इसके बावजूद उन्होंने रन लेने की कोशिश की, लेकिन पार्थिव पटेल के थ्रो ने शार्दुल ठाकुर को रन आउट कर दिया।

चौथी बार किया ऐसा

आईपीएल 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में 24 रन बनाकर रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 3

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल इतिहास में चौथी बार 20वें ओवर में 20 से ज्यादा रन बनाये हैं। इससे पहले राइजिंग पुणे सुपर जायंटस के लिए खेलते हुए उन्होंने आईपीएल 2016 में अक्षर पटेल के अंतिम ओवर में 23 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने दो और मौकों पर आईपीएल के 20वें ओवर में 20 रन से ज्यादा बनाये हैं। इसी वजह से उनकी गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर में की जाती है।

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2019: महेंद्र सिंह धोनी ने अंतिम ओवर में 24 रन बनाकर रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे 4

धोनी ने इस मामले में रोहित शर्मा को पिछले छोड़ दिया है। सलामी बल्लेबाजी करने से पहले मध्यक्रम में खेलने वाले रोहित ने तीन बार ऐसा किया है। उन्होंने आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए मशरफे मुर्तजा के अंतिम ओवर में 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ डेविड हसी के 20वें ओवर में 27 ठोके थे। रोहित के अलावा युवराज सिंह डेविड मिलर और क्रिस मोरिस दो- दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।