BCCI wasted talent so this Indian player left the country and joined South Africa World Cup team keshav maharaj

BCCI : भारत में आजकल क्रिकेटरों की कमी नहीं रह गई है। रोज सुबह उठने पर एक नए खिलाड़ी का जिक्र होने लगता है। अगर सुबह-सुबह आप चाय की टपरी पर बैठ जाएं, बुजुर्ग नहीं युवाओं के साथ तो वो आपको उँगलियों पर कई नए खिलाड़ियों के नाम गिनवा देंगे। फिर वही, पंचायती भी शुरू हो जाएगी कि फलाने को मौका मिला और फलाने के साथ ना इंसाफ़ी हो गई। ये कुछ ऐसी ही मांग है, जैसे शादी के बाद ससुराल गए हुए लड़के को 4 रोटी की जगह जबरदस्ती 8 रोटी खिलाओ।

अब समस्या ये है कि BCCI हर किसी को तो मौका नहीं दे सकता है। उसके लिए टीम में जगह भी होनी चाहिए। ऐसे में होता ये है कि खिलाड़ी दूसरे देश का रुख करने लगते हैं क्योंकि उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। इन्हीं में से एक क्रिकेटर है, जिसने दक्षिण अफ्रीका का रुख किया और अब वो वर्ल्ड कप टीम में भारत के खिलाफ खेलेगा।

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट खेलेगा ये खिलाड़ी

दरअसल, जिस क्रिकेटर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय मूल के निवासी केशव महाराज हैं। महाराज का जन्म 7 फरवरी 1990 को दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुआ था। इस अफ़्रीकी खिलाड़ी का भारत से खास नाता है। बात आज की नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। केशव महाराज के पूर्वज 1874 में उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से मजदूरी करने दक्षिण अफ्रीका चले गए थे।

बाद में उनका परिवार वहीं, बस गया। केशव अफ्रीका में तो बस गए लेकिन भारतीय संस्कृति को नहीं भूले हैं। बताया जाता है कि वो हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त हैं। बता दें कि महाराज के पिता जी आत्मानंद भी क्रिकेटर थे। वो अफ्रीका में घरेलू क्रिकेट भी खेलते थे। इसके साथ ही उनके दादा भी क्रिकेटर थे।

भारतीय मूल की है केशव महाराज की पत्नी

गौरतलब है कि केशव महाराज की पत्नी भी भारतीय मूल की हैं। उनका नाम लेरिशा मुन्सामी है। बताया जाता है कि दोनों की लव मैरेज हुई थी। साल 2019 में दोनों ने सगाई कर ली थी लेकिन शादी का मौका नहीं मिलाया क्योंकि कोरोना की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में, केशव महाराज ने अपने लंबे समय से प्रेमी से शादी की। केशव सोचते हैं कि वह बेहद भाग्यशाली है कि उसे जीवन भर अपनी पत्नी का साथ मिला क्योंकि वह अविश्वसनीय रूप से सुंदर हैं। बता दें कि उनकी धर्म पत्नी कथक डांसर हैं।

केशव महाराज का करियर

आपको बता दें कि केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 49 टेस्ट, 27 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने क्रमश : 158, 29 और 22 विकेट चटकाए हैं।

Advertisment
Advertisment

ये भी पढें: दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! पंत-पुजारा की वापसी, सरफराज-रिंकू को मौका